Follow on Google+

टीम इंडिया का ये धांसू खिलाड़ी है सबसे बड़ा भुलक्कड़, पासपोर्ट के अलावा खो चुका है वेडिंग रिंग




टीम इंडिया में एक ऐसा धांसू बैट्समैन है, जो सबसे बड़ा भुलक्कड़ है। जो हमेशा अपने सामान होटल और फ्लाइट में खो देता है। जी हां, हिटमैन रोहित शर्मा टीम इंडिया के सबसे बड़े भुलक्कड़ हैं। अक्सर टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा का आईपैड, हेडफोन, वॉलेट, पासपोर्ट वगैरह गुम हो जाता है। खुद रोहित शर्मा इस बात की तस्दीक करते हैं कि वे सबसे बड़े भुलक्कड़ हैं। 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की माने तो सामान खोने के बाद आधे रास्ते में रोहित शर्मा को याद आता है कि मैंने आईपैड फ्लाइट में ही छोड़ दिया। हालांकि इतना सबकुछ होने के बावजूद भी रोहित शर्मा कहते हैं कि क्या हुआ, नया ले लेंगे।



वेडिंग रिंग भी हो चुकी है गुम
टीम इंडिया का ये धुरंधर बल्लेबाज पासपोर्ट, वॉलेट के अलावा अपनी वेडिंग रिंग भी एकबार खो चुका था। वेडिंग रिंग खोने के बाद टीम इंडिया के साथियों ने जमकर मजाक उड़ाया था।

रोहित शर्मा के मुताबिक उन्हें रिंग पहनने की आदत नहीं थी लिहाजा वेडिंग रिंग को उतारकर सोते थे। एक मर्तबा ऐसा हुआ कि लेट से उठने के आदी रोहित शर्मा ने आनन-फानन में सामान पैक कर एयरपोर्ट जाने के लिए टीम बस में सवार हो गये। 

आधे रास्ते जाने के बाद बगल से तेज गेंदबाज उमेश यादव निकले, जिन्होंने वेडिंग रिंग पहनी हुई थी। उमेश की वेडिंग रिंग देखने के बाद रोहित शर्मा को याद आया कि उन्होंने होटल रूम में ही रिंग छोड़ दिया है। अब शर्म के मारे रोहित शर्मा कुछ बोल नहीं रहे थे लेकिन बगल में बैठे हरभजन सिंह को कहा कि पाजी मेरा वेडिंग रिंग होटल के कमरे में छूट गया है। होटल का एक कर्मी आपका परिचित है, आप उसे फोन कर वेडिंग रिंग मंगा दीजिए। धीरे-धीरे ये बात सभी को पता चल गयी और सभी ने जमकर मजाक उड़ाया।



पत्नी रितिका सजदेह रखती है खास ख्याल

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की माने तो अब वे कभी वेडिंग रिंग नहीं भूलते क्योंकि वे इसे उतारते ही नहीं है। हालांकि होटल से बाहर निकलने से पहले रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह उन्हें फोन कर हमेशा याद दिलाती हैं कि पासपोर्ट, वॉलेट, हेडफोन और आईपैड तो नहीं भूला। 

भुलक्कड़ होने के बावजूद नहीं भूला किटबैग

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी इसबात को मानते हैं कि टीम इंडिया का ये भुलक्कड़ कभी क्रिकेट के सामान नहीं भूलता। वे किटबैग से बेइंतहा प्यार करते हैं और खुद के सामान को काफी सहेजकर रखते हैं।



लॉजिस्टिक मैनेजर रखते हैं पैनी नज़र

फिलहाल टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा के मुताबिक अब लॉजिस्टिक मैनेजर भी उनपर खासा ख्याल रखते हैं। टीम बस से रवाना होने से पहले मैनेजर मैसेज कर कंफर्म होते हैं कि रोहित शर्मा का कोई सामान तो नहीं छूटा।

फिलहाल रोहित शर्मा के इस अंदाज पर टीम इंडिया के दूसरे सदस्य काफी मजाक उड़ाते हैं और हमेशा चुटकी लेते रहते हैं। 
   
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments:

loading...