Follow on Google+

सुपरफिट विराट कोहली के सिक्स पैक्स का क्या है राज, जानें टीम इंडिया के कप्तान का डायट चार्ट




टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन है। कप्तान की जिम्मेदारी संभालते ही कोहली ने फिटनेस के मामले में भारतीय क्रिकेट का नक्शा ही बदल दिया है। चीकू के नाम से लोकप्रिय विराट न सिर्फ अपना बल्कि पूरी टीम इंडिया की फिटनेस को एक अलग ही लेवल तक लेकर गये हैं। इस वक्त टीम के सभी खिलाड़ी बिल्कुल फिट और तंदुरुस्त दिखते हैं। फिटनेस इंप्रूव होने की वजह से ही टीम की फील्डिंग का स्तर काफी सुधरा है।

विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की फिटनेस का लेवल हासिल करने की चाहत रखने वाले विराट कोहली अपनी डायट पर ख़ासा ध्यान देते हैं। चार साल पहले रोटी, चावल और बटर चिकन छोड़ चुके विराट कोहली ने फिटनेस का स्टैंडर्ड काफी हाई सेट कर दिया है, जिसतक दूसरे खिलाड़ियों का पहुंचना काफी मुश्किल है। विराट के कप्तान बनने के बाद ही भारतीय क्रिकेट में यो-यो टेस्ट शुरू हुआ। 



विराट कोहली की डायट चार्ट

विराट कोहली की माने तो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने कई त्याग किये हैं। खाने के शौकीन कोहली ने चार साल से नान और बटर चिकन को हाथ तक नहीं लगाया है। उन्होंने रोटी और चावल तक खाना छोड़ दिया है।

नाश्ता : पपीता, आमलेट (तीन एग व्हाइट, एक अंडा), वाटर मेलन, काली मिर्च के साथ पालक और चीज़, SALMON फिश, नींबू के साथ एक कप ग्रीन-टी। 
   
मिड स्नैक्स : ग्लूटेन फ्री ब्रेड के साथ नट बटर

लंच : ग्रिल्ड चिकन, ग्रिल्ड फिश, मैश पोटैटो, पालक और हरी सब्जी।

शाम का स्नैक्स : सूप, ब्लैक कॉफी या ग्रीन-टी। 

डिनर : सी-फूड

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में शुमार विराट कोहली की माने तो ट्रेनर बासु के मुताबिक मसल्स बढ़ाने के लिए रेड मीट का भी सेवन करते हैं लेकिन ये कभी-कभार ही होता है। वे दिनभर में तीन से चार कप नींबू के साथ ग्रीन-टी भी पीते हैं। साथ ही वे कभी वर्कआउट करना नहीं भूलते। 


वर्कआउट पर विराट का ख़ासा जोर

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का साफ कहना है कि चार साल पहले किये गये डायट कंट्रोल का दर्द अब गर्व बन गया है। वे पहले से काफी फिट महसूस करते हैं, जिसकी वजह से वे अब लंबी-लंबी पारियां खेलने में सक्षम हैं। 

चीकू के मुताबिक वे अपना वर्कआउट कभी मिस नहीं करते। हफ्ते में पांच दिन वे जमकर कसरत करते हैं। वर्कआउट के दौरान विराट कोहली का कार्डियो और वेट ट्रेनिंग पर ख़ासा जोर रहता है। वे अपर बॉडी की बजाय लोअर बॉडी पर अधिक वर्क करते हैं। ऑफ सीजन के दौरान वे दो सेशन में चार घंटे जमकर एक्सरसाइज करते हैं।


चिट-डे पर क्या खाना है पसंद

विराट कोहली हफ्ते में एक दिन चिट-डे मनाते हैं। इस दिन वे अपने पसंद का खाना खाते हैं लेकिन उनके मुताबिक एक ही टाइम खाने के बाद उनकी इच्छा ख़त्म हो जाती है लिहाजा वे इसपर ख़ासा ध्यान देते हैं। उनकी माने तो वे चिट-डे पर दिल्ली के राजौरी गार्डन में राम के छोले-भटूरे खाना पसंद करेंगे। 


फिलहाल त्याग, तपस्या और समर्पण के बलबूते विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट को एक नयी राह दिखायी है। अब हरतरफ फिटनेस पर काफी जोर दिया जाता है। अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ यो-यो टेस्ट में पास होने का पैमाना भी तय कर दिया गया है।  
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

4 comments:

  1. शानदार और जानदार लेख ... मुझे भी यही फिटनेस डाइट फॉलो करना पड़ेगा।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल, ये आज के दौर की जरूरत भी बन गया है. हौसला अफजाई के लिये धन्यवाद.

      Delete
  2. Mr. Fitness kohli...Role model for youngsters

    ReplyDelete

loading...