नॉटिंघम में कोहली
की विराट सेना एकबार फिर अंग्रेजों के नट-बोल्ट कसने की तैयारी में है. टी-20
सीरीज जीतकर हौसलों से लबरेज टीम इंडिया वन-डे सीरीज जीतने के माइंडसेट से एकबार
फिर मैदान में उतरेगी और किला फतह की भरपूर कोशिश करेगी. क्रिकेट के छोटे प्रारूप
में जिसतरह से कोहली ब्रिगेड ने लाजवाब प्रदर्शन किया है, ऐसी उम्मीद जतायी जा रही
है कि 50-50 ओवर में इंग्लिश टीम को चारों खाने चित्त कर दोबारा अव्वल
बनेगी.
वन-डे
क्रिकेट के बेताज बादशाह “हिटमैन”
सीमित ओवर के
क्रिकेट में एकबार फिर टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा से ढेरों उम्मीदें हैं
क्योंकि उनका हालिया फॉर्म इसवक्त सातवें आसमान पर है. पिछले टी-20 सीरीज में वे
एक सैकड़ा जड़ने के साथ ही “मैन ऑफ द सीरीज” के खिताब से भी नवाजे गये थे. टी-20 के साथ-साथ वन-डे
क्रिकेट के भी बेताज बादशाह माने जाते हैं. गुरुवार को नॉटिंघम में खेले जाने वाले
इस मैच पर एकबार फिर क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें रोहित शर्मा पर टिकी होंगी.
उम्दा
प्रदर्शन के लिए बेकरार "गब्बर"
हालांकि हिटमैन के
जोड़ीदार गब्बर यानी शिखर धवन को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता. टी-20 सीरीज की
नाकामयाबी का हिसाब चूकता कर दिल्ली का ये छोरा क्रिकेट प्रशंसकों को दीवाना बनाने के लिए बेकरार है.
नंबर तीन की
बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एकबार फिर केएल राहुल के लिए अपनी
पसंदीदा पोजिशन को कुर्बान कर सकते हैं क्योंकि लोकेश राहुल मौजूदा दौर में
जबरदस्त फॉर्म में हैं और लगातार आतिशी पारी खेल विरोधियों को रिमांड पर ले रहे
हैं. इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टी-20 सीरीज में इसका नजराना भी राहुल ने पेश किया था.
माही के
इंतजार में रिकॉर्डबुक
नॉटिंघम में खेले
जाने वाले गुरुवार के मैच में सबसे बड़ी खासियत होगी माही की बल्लेबाजी और एक नया
रिकॉर्ड. जी हां, रांची के राजकुमार के लिए एक नया रिकॉर्ड बेसब्री से इंतज़ार कर
रहा है. वे दस हजारी क्लब में शामिल होने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन सकते हैं.
सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के बाद वन-डे क्रिकेट में 10 हजार
रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय का तमगा हासिल कर सकते हैं. इस प्रारूप में 10 हजार
रन पूरे करने वाले दुनिया के 12वें बल्लेबाज भी बन सकते हैं. संभव है कि धौनी सीरीज
के पहले ही मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लें.
विदित है कि माही ने
अबतक 318 वन-डे मैचों में 9967 रन बनाये हैं और उन्हें 10 हजार रन के विशिष्ट क्लब
में शामिल होने के लिए अब केवल 33 रनों की दरकार है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
महेन्द्र सिंह धौनी के अलावा 10 हजारी क्लब में पहुंचने के क़रीब मौजूदा कप्तान
विराट कोहली भी हैं.
कोहली के नाम पर अभी 208 मैचों में 9588 रन दर्ज हैं और
उन्हें अब भी 412 रनों की दरकार है. फिलहाल इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन मैचों की
सीरीज के दौरान रिकॉर्डबुक में नाम दर्ज कराने के लिए विराट को अभी और इंतजार करना
पड़ सकता है.
माही के
नाम होगा अंग्रेजों के ख़िलाफ़ नया रिकॉर्ड
जहां तक धौनी का
सवाल है तो 10 हजारी बनने के अलावा वह अंग्रेजों के ख़िलाफ़ सर्वाधिक रन बनाने
वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं. इसके लिए माही को 98 रनों की जरूरत है. फिलहाल
इंडिया और इंग्लैंड के बीच वन-डे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अबतक युवराज
सिंह (1523 रन) के नाम पर है.
माही ने अबतक 1425 रन बनाये हैं और तीसरे स्थान पर
काबिज हैं. मास्टर-ब्लास्टर ने अंग्रेजों के ख़िलाफ़ कुल 1455 रन बनाये हैं जबकि
विराट कोहली 921 रन बनाकर एक हजार रन पूरे करने की दहलीज पर हैं.
विकेट के
पीछे भी छायेंगे रांची के राजकुमार
वन-डे सीरीज के
दौरान विकेटकीपिंग में भी माही एक नया कीर्तिमान गढ़ सकते हैं. उन्हें विकेट के
पीछे 300 कैच पूरे करने के लिए मात्र तीन कैच की जरूरत है. उन्होंने अबतक कुल 297
कैच लिये हैं. विश्व
क्रिकेट में अब तक केवल एडम गिलक्रिस्ट (417), मार्क बाउचर
(402) और कुमार
संगकारा (383) ही 300 से अधिक कैच ले पाए हैं.
फिलहाल
टी-20 सीरीज जीतने के बाद गदगद टीम इंडिया से एकबार फिर हर भारतीय को जीत की आस
लगी है. प्रत्येक भारतीय इस उम्मीद में है कि एकबार फिर हिन्दुस्तान अंग्रेजों के
ख़िलाफ़ लगान वसूलेगा और वन-डे सीरीज में भी पताका फहरायेगा.






Kya bat 👌👌👌
ReplyDeleteधन्यवाद
Deleteअद्भुत लेख, अंतिम लाइन "लगान " वाली पंच है ।
ReplyDeleteशुक्रिया
DeleteIndia India...
ReplyDeleteफिर से गूंजेगी ये आवाज़..शुक्रिया
DeleteIndia India...
ReplyDeleteUmda lekh......
ReplyDeleteधन्यवाद
Delete