Follow on Google+

टेस्ट सीरीज से पूर्व इंग्लैंड ने खेला माइंडगेम, विराट कोहली के ख़िलाफ़ इस दिग्गज का हल्ला बोल




टीम इंडिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पूर्व ही इंग्लैंड ने माइंडगेम खेलना शुरू कर दिया है. अंग्रेजों ने सर्वप्रथम टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को निशाने पर लिया है और बयानबाजी से दबाव बनाना शुरू कर दिया है. साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली को पूरी तरह बांधने वाले इंग्लिश तेज़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय कप्तान को एकबार फिर घेरना शुरू कर दिया है.

सामने आने लगे इंग्लैंड के बयानवीर

हाल ही में विराट कोहली द्वारा दिये गये बयान पर विश्व के दिग्गज तेज़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा है कि भारतीय कप्तान के बयान से वे सहमत नहीं हैं. एंडरसन ने विराट को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कोहली इंग्लैंड टूर को लेकर झूठी बयानबाजी दे रहे हैं


दरअसल, कुछ दिन पूर्व इंडियन कैप्टन ने कहा था कि अगर टीम इंडिया जीतती है तो उनसे रन बनते हैं या नहीं, इसकी कोई अहमियत नहीं है. विराट कोहली के इसी बयान पर अंग्रेजों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है. इंग्लैंड के बयानवीर अब रणनीति के तहत एक-एक कर निशाना बना रहे हैं. 

इसी कड़ी में जेम्स एंडरसन ने सर्वप्रथम विराट कोहली पर पहला तीर छोड़ा है. इस तेज़ गेंदबाज ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा है कि इंग्लिश पिचों पर जीतने के लिए कोहली का रन बनाना काफी मायने रखता है. निश्चित तौर पर विराट टीम इंडिया के लिए ढेरों रन बनाने के लिए उत्सुक होंगे. विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर हर कोई उनसे ढेरों रन की उम्मीद करता है.

 
दिलचस्प होगा एंडरसन-कोहली का मुक़ाबला

विदित है कि इंग्लिश तेज़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने साल 2014 में टीम इंडिया के इंग्लैंड टूर के दौरान विराट कोहली को पूरी तरह बांध दिया था. एंडरसन ने कोहली को टेस्ट मैच की छह पारियों में चार मर्तबा शिकार बनाया था. एंडरसन की ऑफ स्टंप की बाहर की गेंदों पर कोहली लगातार गच्चा खाते रहे. तब विराट 5 टेस्ट मैचों में सिर्फ 134 रन ही बना सके थे. यह विराट कोहली के करियर पर अभी तक लगा सबसे बड़ा दाग़ है. इस दाग़ को धोने के लिए भारतीय कप्तान ने पिछले इंग्लैंड दौरे के बाद मास्टर-ब्लास्टर की शरण ली थी और आउट साइड द ऑफ स्टंप की गेंदों पर जमकर मेहनत की थी.


फिलहाल टेस्ट मैच शुरू होने से पूर्व ही जुबानी जंग तेज़ होने लगी है. हालांकि ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि विराट कोहली अपने दुश्मन नंबर-1 जेम्स एंडरसन का टेस्ट श्रृंखला के दौरान किस तरीके से सामना करते हैं.
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

16 comments:

  1. m vrry excited to see anderson v/s kohli...it will be vrry intrsting.....🤗

    ReplyDelete
  2. Kohli ko abhi bahut lamba safar tay krna hai

    ReplyDelete
  3. Mind game khelna bnd kre or apni batting pe dhyan de

    ReplyDelete
  4. Kohli calm and camposed player hai.... Off field baaton pe dhyan nahi dete hain... Wo on ground iska jawab denge.... Kohli ne iski tayyari bhi ki hai.... Africa me unka balla bola or jamkar bola... England me bhi bolega.... Or india series jeetegi

    ReplyDelete
  5. Ab sirf Virat ka balla bolega...

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल, हर प्रशंसक को विराट से काफी उम्मीदें हैं.

      Delete
  6. Kohli is being legend so need not reply everybody vocally but with his bat only...

    ReplyDelete
  7. Kohli is very calm and focused player ,I don’t think these comments will effect his batting at all.nice article.....

    ReplyDelete
  8. India will win.
    Very excited to see anderson vs Kohli...

    ReplyDelete
  9. India will win.
    Very excited to see anderson vs Kohli...

    ReplyDelete

loading...