इंग्लैंड के ख़िलाफ़
टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पूर्व टीम इंडिया के अनुभवी तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा
ने दहाड़ लगाते हुए विरोधियों को सकते में ला दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम के “लंबू” ने विरोधियों को
ललकारते हुए दो टूक कहा है कि जमाना लद गया, जब भारतीय टीम इक्के-दुक्के तेज़ गेंदबाज़ों
की बदौलत वर्ल्ड क्रिकेट पर छाप छोड़ती थी. अब तो तेज़ गेंदबाजों का एक बड़ा पूल
तैयार है, जो मौका मिलने पर टेस्ट क्रिकेट में विरोधियों का पुलिंदा बांधने के लिए
बेकरार है.
विरोधियों
को “लंबू” की ललकार
दिल्ली के रहवासी
इशांत शर्मा ने पूरी ठसक के साथ अंग्रेजों को चेताते हुए कहा है कि अब हमारे पास
आठ से नौ तेज़ गेंदबाजों का पूल है, जो भारत को एक मजबूत टेस्ट टीम बनाते हैं. वे
कभी भी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं. इशांत ने मीडिया से मुखातिब होते
हुए कहा है कि एक वक्त हर कोई कहा करता था कि इंडिया में फास्ट बॉलर पैदा नहीं हो
सकते लेकिन अब जमाना लद गया है. अब भारतीय सरजमीं से एक से बढ़कर एक तेज़ गेंदबाज
पैदा हो रहे हैं, जो वर्ल्ड क्रिकेट पर छाने को बेताब हैं.
लार्ड्स
में निभायी थी अहम भूमिका
विदित
है कि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने साल 2014 में इंग्लैंड टूर के
दौरान भारत की एकमात्र
टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभायी
थी। लंबू ने लार्ड्स में दूसरी पारी में 74 रन देकर सात विकेट झटके थे। इंग्लैंड में खुद के शानदार
प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि 'इंग्लैंड में मौसम इतना अच्छा है कि आप लंबे स्पेल में गेंदबाजी कर सकते हो, परिस्थितियां मददगार हैं। गेंद
अच्छी तरह स्विंग होती है और विकेट भी
मुफीद होता है। इंग्लैंड में और भारत में तेज़ गेंदबाजी करने में काफी
अंतर है।'
जहीर
ख़ान का भी मिला समर्थन
टेस्ट सीरीज शुरू
होने से पहले पूर्व क्रिकेटर जहीर ख़ान ने भी तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा के बयान का
समर्थन किया है. जहीर ख़ान ने भी भुवी और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी पर कहा है
कि दोनों के चोटिल होने से टीम पर फर्क तो पड़ा है लेकिन आगामी टेस्ट श्रृंखला में
इसका कोई ख़ास असर देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि मौजूदा दौर में उमेश यादव बेहतरीन
गेंदबाजी कर रहे हैं. वहीं, टीम में मोहम्मद शमी और अनुभवी इशांत शर्मा भी शामिल
हैं.
जहीर ख़ान ने
मास्टर-ब्लास्टर के बयान का भी समर्थन किया है कि मौजूदा दौर में टीम इंडिया के
पास बेहतरीन तेज़ गेंदबाजी आक्रमण है. सभी एक-दूसरे से विविध है और अपने-अपने हुनर
में माहिर हैं.
विदित है कि पूर्व
में भारत की तेज़ गेंदबाजी का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. हालांकि कपिल देव,
जवागल श्रीनाथ, मनोज प्रभाकर, ज़हीर ख़ान और आशीष नेहरा के रूप में कुछ शानदार तेज़ गेंदबाज
जरूर मिले, जिन्होंने विश्व के क्षितिज पर भारत का नाम रोशन किया लेकिन मौजूदा
दौर में भारत का पेसर्स ब्रिगेड वर्ल्ड क्लास है.
इस वक्त टीम के पास उमेश यादव,
भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर जैसे तेज़
गेंदबाजों का बेहतरीन पूल है, जो किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार
है.




Ishant ki baat me dum hai.... Lekin iske liye media me nahi... Maidan me dum dikhana hoga.... Team ko team ki tarah perform karna hoga na ki tukron me....
ReplyDeleteबिल्कुल मैं आपकी बातों से सहमत हूं.
Deleteइशांत बेहतरीन बॉलर है पर इसके साथ साथ पूरी टीम को जोर लगाना होगा।
ReplyDeleteबिल्कल सौ फीसदी सही
Deleteतब जाकर अंग्रेजो के खिलाफ जीत मिलेगी
ReplyDeleteNice information. Plz time to time update denay kai leeyey thanks
ReplyDeleteTHANKS FOR YOUR KIND WORDS DEAR.
DeleteVery well written.....
ReplyDeleteशुक्रिया
DeleteIshant bahut accha bolarhai
ReplyDelete