Follow on Google+

टेस्ट मैच से पूर्व टीम इंडिया के लिए बजी ख़तरे की घंटी, ये अंग्रेज खिलाड़ी लौटा फ़ॉर्म में



एक अगस्त से एजबेस्टन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पूर्व टीम इंडिया के लिए ख़तरे की घंटी बज गयी है. हाल ही में क्रिकेट के छोटे प्रारूप में फ्लॉप होने के बाद इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन सटोक्स ने फॉर्म हासिल कर ली है. बेन स्टोक्स ने काउंटी क्रिकेट में हरफ़नमौला खेल का प्रदर्शन किया है.

काउंटी में बेन स्टोक्स का धमाकेदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने डरहम के लिए काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन– 2 के दौरान कमाल कर दिया और धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ECB के सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. रविवार को ग्लूसेस्टरशायर के ख़िलाफ़ मैच में तीन विकेट चटकाने वाले बेन स्टोक्स ने शुक्रवार को हुए एक मैच में भी शानदार 43 रनों की मह्तवपूर्ण पारी खेली थी और बॉलिंग में कमाल दिखाते हुए मात्र 16 रन देकर कुल 4 विकेट झटके थे. 

फिलहाल बेन स्टोक्स के इस प्रदर्शन ने इंग्लैंड के चयनकर्ताओं की राह मुश्किल कर दी है. विदित हो कि इंग्लैंड ने अबतक टीम इंडिया के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा नहीं की है. ऐसे में माना जा रहा है कि बेन स्टोक्स के इस हरफनमौला प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता एक मर्तबा जरूर उनपर भरोसा करेंगे.

छोटे फॉर्मेट में स्टोक्स हुए थे फ्लॉप
ग़ौरतलब है कि टीम इंडिया के ख़िलाफ़ टी-20 और वन-डे सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था. एकदिवसीय मैच के दौरान स्टोक्स ने 103 गेंदों पर 50 रनों की धीमी पारी खेली थी, जिसकी काफी आलोचना की गयी थी जबकि दूसरे वन-डे मैच में मात्र 8 गेंदों पर 5 रन ही बना सके थे. वहीं, तीसरे वन-डे में उन्हें बल्लेबाजी का जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला था.



चयनकर्ताओं की खिल गयी बांछें
छोटे फॉर्मेट में भी बेन स्टोक्स की बॉलिंग बेदम दिखी थी. उन्होंने पहले वन-डे में बिना कोई विकेट झटके 4 ओवर में 27 रन लुटाये थे जबकि दूसरे एकदिवसीय मैच में पांच ओवर में 29 रन और तीसरे वनडे में 6 ओवर में 43 रन दिए थे। फिलहाल काउंटी क्रिकेट में बेन स्टोक्स के प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के क्रिकेट प्रेमियों ने राहत की सांस ली होगी क्योंकि ये हरफनमौला खिलाड़ी टेस्ट मैच के दौरान अंग्रेजों के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकता है. बेन स्टोक्स से सिर्फ क्रिकेटप्रेमियों को ही नहीं बल्कि सेलेक्टर्स को भी काफी उम्मीदें हैं.
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

6 comments:

  1. प्रदर्शन करना होगा

    ReplyDelete
  2. Well written.....hopefully our cricketers would be prepared for that.....👍🏻

    ReplyDelete
  3. i hope that...team india will perform betterly ......😊

    ReplyDelete
  4. Well played exercise every day.

    ReplyDelete
  5. Accha pradarshan karna ho ga

    ReplyDelete

loading...