Follow on Google+

इंग्लैंड दौरे से परवान चढ़ सकता है इस भारतीय क्रिकेटर का करियर, ये है बड़ी वजह



इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किये गये विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का करियर कई झंझावतों को सहने के बाद अब परवान चढ़ सकता है. टेस्ट क्रिकेट में नियमित विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालने वाले ऋद्धिमान साहा के चोटिल होने पर एकबार फिर चयनकर्ताओं का भरोसा दिनेश कार्तिक पर गया है लिहाजा पूर्व की ग़लतियों से सीखते हुए भाग्य से मिले इस मौके का फ़ायदा दिनेश कार्तिक को जरूर उठाना होगा.


कार्तिक के पास मौका पर चौका लगाने का मौका

दरअसल, विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल के नाकाम होने के बाद मात्र 19 साल की छोटी-सी उम्र में साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ क्रिकेटिंग करियर का आगाज़ करने का मौका दिनेश कार्तिक को मिल गया था लेकिन विकेट के पीछे कमाल करने के बाद विकेट के आगे कुछ ख़ास नहीं कर पाये. अपने पहले टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक पूरी तरह से नाकाम रहे और कुल 14 रनों का ही योगदान कर सके. हालांकि इसके बावजूद भी कार्तिक को लगातार 10 टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला लेकिन वे मौके पर चौका नहीं लगा सके और उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

माही जैसे चमचमाते सितारे का उदय

पार्थिव पटेल, दीपदास गुप्ता, अजय रात्रा और दिनेश कार्तिक की नाकामी के बाद भारतीय क्रिकेट में एक चमचमाते सितारे का उदय हुआ, जिसका नाम था - महेन्द्र सिंह धौनी. शुरुआत में माही ने भी कुछ ख़ास कमाल नहीं किया, जिसकी वजह से चयनकर्ताओं की निगाहें कभी पार्थिव तो कभी कार्तिक तो कभी दीपदास गुप्ता पर आकर ठहरती लेकिन कुछ वक्त बाद माही ने अपनी विकेटकीपिंग के साथ-साथ धुआंधार बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट का नक्शा ही बदल दिया. 


उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी एक नयी शैली गढ़ी और वर्ल्ड के क्रिकेट प्रेमियों की दीवाना बना दिया. हालांकि रांची के राजकुमार के टेस्ट से संन्यास के बाद एकबार फिर इस जगह की भरपायी के लिए कई विकेटकीपर दस्ताने और बल्ले लेकर तैयार खड़े हैं लेकिन अब भी माही द्वारा सेट किये गये हाई स्टैंडर्ड तक पहुंचना नामुमकिन सा दिख रहा है.  

हालांकि विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर दिनेश कार्तिक में वो सलाहियत है कि वे टीम इंडिया में अपना मुकाम बना सकें. फिलहाल बीते 14 सालों में मात्र 24 टेस्ट खेलने वाले दिनेश कार्तिक के फेवर में एकबात जाती है. वो ये कि टेस्ट टीम में शामिल किये गये सभी खिलाड़ियों के पिछले इंग्लैंड दौरे का ट्रैक रिकॉर्ड उठाकर देखें तो दिनेश कार्तिक सभी पर भारी पड़ते हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी दिनेश कार्तिक के साल 2007 के इंग्लैंड दौरे के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं ठहरते. 

 
साल 2007 में कार्तिक ने किया था कमाल
  
विदित है कि साल 2007 में इंग्लैंड दौरे पर राहुल द्रविड़ की कप्तानी में गयी टीम इंडिया की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने धांसू प्रदर्शन किया था और तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजे गये थे. तीनों टेस्ट मैच में कार्तिक ने ओपनिंग की थी और 43.83 की औसत से कुल 263 रन ठोक डाले थे. इनमें तीन हाफ सेंचुरी भी शामिल थी. 

टेस्ट मैच की एक पारी में उन्होंने 91 रन भी पाये थे. कार्तिक ने ओपनिंग के दौरान तेज़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन, रेयॉन साइडबॉटम और क्रिस ट्रेमलेट जैसे गेंदबाजों के आगे उम्दा बल्लेबाजी की थी. ग़ौरतलब है कि राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने ये श्रृंखला 1-0 से जीती थी.

फिलहाल पुराने रिकॉर्ड को भूलकर 33 वर्षीय तमिलनाडु के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को नये सिरे से शुरुआत करनी होगी. हालांकि टेस्ट सीरीज शुरू होने से पूर्व ही इसकी झलक देखने को मिल गयी है. एकमात्र प्रैक्टिस मैच के दौरान एसेक्स के ख़िलाफ़ पहले दिन दिनेश कार्तिक ने शुरुआती झटकों से टीम को उबारते हुए नाबाद 82 रनों की उम्दा पारी खेली है लिहाजा तकनीक रूप से दक्ष इस बल्लेबाज से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को ढेर सारी उम्मीदें हैं.


रिकॉर्डबुक में दिनेश कार्तिक

टेस्ट: 24 टेस्ट मैच खेले, 27.13 की औसत से 1004 रन बनाये, साल 2007 में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 129 रनों की पारी सर्वश्रेष्ठ, अबतक 1 शतक और 7 अर्धशतक

वन-डे: 80 वन-डे खेले, 29.74 की औसत से 1517 रन बनाये, साल 2010 में ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ 79 रनों की पारी सर्वश्रेष्ठ

टी-20: 21 मैच खेले, 145.40 की स्ट्राइक रेट से कुल 269 रन बनाये, साल 2017 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ 48 रनों की पारी सर्वश्रेष्ठ
  
·        दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपर के तौर पर 16 और विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर 7 टेस्ट मैच खेले हैं.

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. Dinesh kartik... One of the best wicket keeper batsman in india. He is my favorite cricketer.

    ReplyDelete
  3. All the very best to Dinesh Kartik........👍🏻

    ReplyDelete
  4. gud luck for ur best performance...dinesh kartik....🤗

    ReplyDelete

loading...