भारतीय
क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा दूसरे क्रिकेटर्स की तुलना में लाइमलाइट
से दूर रहना पसंद करते हैं. दिल्ली के छोरे इशांत शर्मा के मुताबिक उन्हें
सादगी भरा जीवन जीना काफी पसंद है. टीम इंडिया में “लंबू” के नाम से मशहूर इशांत
शर्मा के बारे में कहा जाता है कि ये लंबे-लंबे स्पेल फेंकने में माहिर हैं. साथी
खिलाड़ियों के मुताबिक वे बग़ैर थके लगातार गेंदबाजी कर सकते हैं. हालांकि आज हम
उनकी धारदार गेंदबाजी से इतर उनकी लवलाइफ की चर्चा करेंगे.
आमतौर पर
मीडिया में सभी क्रिकेटर्स की लवलाइफ के किस्से काफी चटकारे लेकर छपते हैं लेकिन इशांत
शर्मा की प्रेम कहानी शायद ही आपको सुनने को मिली होगी. टीम इंडिया के “लंबू” की प्रेम कहानी में भी फिल्मों की तरह काफी ट्विस्ट है.
टूर्नामेंट के दौरान हो गये लट्टू
इशांत
शर्मा ने अपनी पत्नी प्रतिमा सिंह को पहली मर्तबा बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दौरान देखा
था और तभी उनपर लट्टू हो गये थे. इशांत शर्मा की माने तो उनका एक दोस्त और प्रतिमा
सिंह की बहन ने एक बास्केटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया था, जिसके चीफ गेस्ट बनकर
इशांत शर्मा पहुंचे थे. टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद इशांत की नज़र स्कोरर की तरफ
गयी, जहां एक खूबसूरत लड़की स्कोर बोर्ड को लगातार अपडेट कर रही थी. फिर क्या था.
टीम इंडिया के इस लंबू ने अपने दोस्त की चुटकी लेते हुए कहा कि यार, बास्केटबॉल
में स्कोरर तो काफी स्मार्ट और सुंदर होते हैं.
इशांत की
इस चुटकी पर दोस्त ने धीमी आवाज़ में जवाब देते हुए कहा कि वह स्कोरर नहीं है
बल्कि इंडिया की बास्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह हैं और वे इस टूर्नामेंट की दूसरी
ऑर्गेनाइजर की बहन भी हैं.
दरअसल,
उस टूर्नामेंट के वक्त प्रतिमा सिंह चोटिल थीं. उनका एसीएल टूटा हुआ था लिहाजा
टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में उन्होंने स्कोरर का काम किया था. इस मुलाक़ात के
दौरान इशांत ने प्रतिमा सिंह को दिल तो दे दिया लेकिन प्रतिमा सिंह को इशांत शर्मा
पसंद नहीं थे.
प्रतिमा
सिंह के मन में ये इमेज घर कर गयी थी कि क्रिकेटर्स काफी घमंडी होते हैं लिहाजा इशांत
भी काफी अहंकारी होंगे. लेकिन इस टूर्नामेंट में हुई मुलाक़ात के बाद बातचीत की
शुरुआत हुई. धीरे-धीरे वक्त गुजरता गया और प्रतिमा सिंह को भी इशांत शर्मा पसंद
आने लगे. आखिरकार दो साल के लंबे अंतराल के बाद इशांत शर्मा ने प्रतिमा सिंह को
शादी के लिए प्रपोज किया और फिर धूमधाम से परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने
गुड़गांव में शादी की.
अक्सर दोनों के बीच होती है नोकझोंक
टीम
इंडिया के तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा की माने तो पति-पत्नी के बीच अक्सर क्रिकेट और
बास्केटबॉल को लेकर नोकझोंक होती है. इशांत के मुताबिक बास्केटबॉल की तुलना में
तेज़ गेंदबाजी काफी टफ है जबकि उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह इसे सिरे से नकारती हैं और
कहती हैं कि बास्केटबॉल खेलना काफी कठिन है. इशांत शर्मा की पत्नी का ये भी कहना है कि दूसरे स्पोर्टस पर्सन की तुलना में क्रिकेटर अधिक लाइमलाइट में रहते हैं, जो उन्हें नापसंद है.
नोकझोंक
के दौरान दोनों अपने-अपने तर्क रखते हैं. पत्नी प्रतिमा सिंह की तरफ मुखातिब होते
हुए इशांत शर्मा तेज़ गेंदबाजी की कठिनाइयों के बारे में विस्तार से बताते हैं तो
प्रतिमा भी बास्केटबॉल की दुश्वारियां गिनाती हैं. इशांत शर्मा के मुताबिक एकदिन
बास्केटबॉल की प्रैक्टिस करते वक्त उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह ने गेंद झपटने के
चक्कर में कोहनी दे मारी, जिसका निशान आजतक बना हुआ है. इस चोट के बाद प्रतिमा
सिंह ने फिर से इशांत शर्मा की तरफ मुखातिब होते हुए कहा था कि क्रिकेट की तुलना
में बास्केटबॉल काफी टफ है.
“सिंह सिस्टर्स” के नाम से हैं
मशहूर
विदित है
कि बनारस की रहवासी प्रतिमा सिंह पांच बहनों में सबसे छोटी हैं. वाराणसी में इन्हें
“सिंह सिस्टर्स” के नाम से पुकारा जाता है. प्रतिमा सिंह का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम विक्रांत सोलंकी है. वह एक फुटबॉल
खिलाड़ी है.




शुक्रिया
ReplyDeletebest nd cute couple...🤗
ReplyDeleteVery nice couple.....and nice love story too...👌🏻
ReplyDeleteMast love 😍 story.....
ReplyDelete