इंग्लैंड
दौरे पर गयी टीम इंडिया को टूर की शुरुआत से पूर्व ही तगड़ा झटका लगा है. फास्ट
बॉलिंग ब्रिगेड के होनहार तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से टीम
से बाहर हो गये हैं. क्रिकेट समीक्षकों के मुताबिक जसप्रीत बुमराह इस दौरे पर टीम
इंडिया के तुरुप का इक्का साबित हो सकते थे.
पिछले दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टेस्ट
करियर का आगाज़ करने वाले इस तेज़ गेंदबाज ने अपनी बॉलिंग से सभी को प्रभावित किया है.
बुमराह के हाथों से रॉकेट मिसाइल की तरह निकलती सटीक यॉर्कर का बल्लेबाजों के
पास कोई जवाब नहीं रहता है. उनका रिकॉर्ड दर्शाता है कि मौजूदा वक्त में इंडियन
टीम उनपर कितना अधिक निर्भर है.
भुवनेश्वर पर होगा सारा दारोमदार
जसप्रीत
बुमराह के इंडियन स्क्वॉयड से बाहर होने के बाद अब टीम इंडिया की गेंदबाजी का
दारोमदार मेरठ के लाल और स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार पर होगा. हालांकि ये
देखना काफी दिलचस्प होगा कि दूसरे छोर से भुवी को किस तेज़ गेंदबाज का बखूबी साथ
मिल पाता है.
नागपुर एक्सप्रेस दिखा सकते हैं दम
विश्लेषकों
के मुताबिक उमेश यादव इसकी भरपायी कर सकते हैं क्योंकि इनदिनों वे पूरे रिदम में
नज़र आ रहे हैं. पिछले कुछ सालों में उमेश यादव की गेंदबाजी में काफी पैनापन देखने
को मिला है. तेजी के साथ-साथ स्विंग पर उन्होंने खासा नियंत्रण हासिल कर लिया है.
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा की देखरेख में
काफी निखार आया है. नागपुर एक्सप्रेस ने अपने लाइन-लेंथ पर काफी वर्क किया है.
बड़ा सवाल: डेथ ओवर्स में होगा क्या?
आईपीएल
के बाद भी उमेश यादव लगातार आशीष नेहरा के टच में थे. सिंगल स्टंप पर गेंदबाजी की
प्रैक्टिस के सुझाव ने उमेश यादव को काफी निखारा है. ख़ुद नागपुर एक्सप्रेस भी
इसकी हामी भरते हैं.
इंग्लैंड टूर पर नयी गेंद से उमेश यादव कमाल कर सकते हैं, ऐसी
सभी उम्मीद लगाये बैठे हैं लेकिन डेथ ओवरों में जसप्रीत बुमराह के जाने के बाद
क्या उमेश यादव इस कमी को पूरा कर सकते हैं, इसपर अब भी संशय के बादल मंडरा रहे
हैं. हालांकि तजुर्बा और मौजूदा फॉर्म पर फोकस करें तो ऐसा माना जा सकता है कि वे एक विकल्प हो सकते हैं.
सिद्धार्थ कौल के लिए होगा लिटमस टेस्ट
क्रिकेट
समीक्षकों के मुताबिक आखिरी ओवरों में जसप्रीत बुमराह की कमी को पूरा करना किसी भी
तेज़ गेंदबाज के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी. हालांकि क्रिकेट प्रशंसक सिद्धार्थ कौल पर भी
नजरें गड़ाये हुए हैं.
पिछले कुछ घरेलू सीजन से सिद्धार्थ कौल की गेंदबाजी में
ग़जब का निखार आया है. डोमेस्टिक क्रिकेट में उम्दा प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल
में भी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से धांसू प्रदर्शन किया है.
शुरुआती
ओवर्स के साथ-साथ डेप्थ ओवरों में भी कौल ने अपना दम दिखाया है. अपने वैरिएशंस से
उन्होंने दिग्गजों को छकाया है लिहाजा उम्मीद की जा रही है कि इस दौरे पर
सिद्धार्थ कौल पूरी तरह से निखर कर सामने आएंगे और अपना जलवा बिखेरते हुए करियर की
उम्दा शुरुआत करेंगे.
दीपक चाहर के लिए बड़ा मौका
तेज़ गेंदबाजी ब्रिगेड में जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किये
गये राजस्थान के दीपक चाहर से भी काफी उम्मीदें हैं. आईपीएल में माही की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की
तरफ से तेज़ गेंदबाजी की बागडोर संभालने वाले दीपक चाहर ने विकेट के दोनों तरफ़ अपनी लहराती गेंदों से
चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. शुरुआती फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ही उन्होंने हैदराबाद के डंडे उखाड़ते हुए 12 रन देकर कुल 8 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखायी थी.
विदित है
कि इंडिया “ए” टीम के साथ दीपक चाहर पहले से ही इंग्लैंड में मौजूद थे और वहां के
कंडीशन में पूरी तरह से रम चुके हैं लिहाजा ऐसी उम्मीद की जा रही है कि स्विंग
गेंदबाजी के माहौल में दीपक चाहर पूरी तरह से अपनी छाप छोड़ेंगे. हालांकि ये उनके
करियर की शुरुआत होगी.
हार्दिक को दिखाना होगा दम
इन
उपर्युक्त चार विकल्पों के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर भी सबकी निगाहें होंगी.
उन्हें अपनी काबिलियत के मुताबिक प्रदर्शन करना होगा लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये होगा
कि जसप्रीत बुमराह की डेथ ओवर्स में गेंदबाजी की कमी क्या पंड्या पूरी कर
सकेंगे.
पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए पंड्या से ये उम्मीद करनी शायद बेमानी होगी
क्योंकि सीमित ओवर के क्रिकेट में अमूमन वे अपने कोटे के 10 ओवर भी पूरा नहीं
कर पाते.
फिलहाल
ऐसा मानना है कि जसप्रीत बुमराह की कमी इंग्लैंड टूर पर टीम इंडिया को पूरी तरह से
खलने वाली है. उनकी रॉकेट मिसाइल की तरह पड़ने वाली सटीक यॉर्कर की याद इस दौरे पर
रह-रहकर टीम इंडिया को सताएगी.






वाह वाह बढ़िया
ReplyDeletethanks
ReplyDeleteNicely written.
ReplyDeleteVery true ...
ReplyDeleteKeep writing such type of story. Thanks...
Very true ...
ReplyDeleteKeep writing such type of story. Thanks...