Follow on Google+

लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने कहा कुछ ऐसा कि रोहित शर्मा की पत्नी ने दिया क़रारा जवाब



इंग्लैंड दौरे पर छोटे फॉर्मेट में धमाकेदार प्रदर्शन किये जाने के बावजूद भी टेस्ट टीम में शामिल नहीं किये गये हिटमैन रोहित शर्मा इनदिनों अपनी धर्मपत्नी रितिका सजदेह के साथ चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में छुट्टियां मना रहे हैं और खूबसूरत लम्हों को सहेज रहे हैं. इस दौरान वे एक-से बढ़कर एक तस्वीरें भी अपने प्रशंसकों के साथ साझा कर रहे हैं. 


चहल की चुटकी और रितिका का जवाब
सबसे दिलचस्प बात ये है कि एक तस्वीर के साझा करने के बाद टीम इंडिया में रोहित शर्मा के सबसे क़रीबी साथी खिलाड़ी युजवेन्द्र चहल ने चुटकी ली है और कहा है कि वे हिटमैन को काफी मिस कर रहे हैं. युजी के इस कमेंट के बाद हिटमैन की पत्नी रितिका सजदेह ने तपाक से जवाब देते हुए कहा है कि रोहित शर्मा सिर्फ और सिर्फ मेरे हैं, उन्हें कोई दूसरा मिस नहीं कर सकता.

विदित है कि आये दिन रोहित शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट पर लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल हरवक्त चुटकी लेते रहे हैं, वहीं रोहित शर्मा भी युजी की खिंचाई करने से बाज नहीं आते. 


दमदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिला मौका
गौरतलब है कि इंग्लैंड टूर पर टी-20 सीरीज के दौरान हिटमैन रोहित शर्मा ने धांसू शतकीय पारी खेली थी. एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भी मुंबई के इस खिलाड़ी ने अपनी पत्नी की मौजूदगी में ही नाबाद 137 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आलोचकों और चयनकर्ताओं को क़रारा जवाब दिया था लेकिन उनकी ये दोनों पारियां सेलेक्टर्स का दिल जीतने में नाकाम रहीं और वे 18 सदस्यीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन पाये.


हिटमैन ने जाहिर की थी निराशा
टेस्ट टीम में जगह नहीं बना पाने से दुखी रोहित शर्मा ने ट्वीट कर अपनी निराशा जाहिर की थी और कहा था कि एक न एक दिन सबेरा जरूर होगा. फिलहाल वे प्राग में पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. 

विदित है कि रोहित शर्मा ने सफेद कपड़ों में यानी टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ जनवरी 2018 में खेला था, जहां वे दो टेस्ट की चार पारियों में 19.50 की औसत से कुल 78 रनों का ही योगदान कर सके थे. 

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

loading...