क्रिकेट
की दुनिया में कोहराम मचाने वाले दिग्गज बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर सचिन रमेश
तेंदुलकर और मिस्टर भरोसेमंद राहुल शरद द्रविड़ ने यूं तो कई रिकॉर्ड साझेदारियां
की हैं और अपनी अनोखी बल्लेबाजी से कई कीर्तिमान गढ़े हैं। उनसे संबंधित कई किस्से
क्रिकेट प्रशंसकों को मालूम होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि पहली मर्तबा दोनों की
मुलाक़ात कब हुई थी और फिर क्या प्रतिक्रिया हुई थी?
जूस स्टॉल पर हुई थी पहली मुलाक़ात
ये रोचक
घटना अंडर-15 मैच के दौरान हुई थी, जब पहली बार दोनों दिग्गजों की मुलाक़ात हुई
थी। क्रिकेट के इन दो धुरंधरों की
पहली मुलाक़ात नागपुर में हुई थी, जहां दोनों अंतर-अंचल टूर्नामेंट खेल रहे थे। उस
वक्त सचिन पश्चिम अंचल से खेल रहे थे, जबकि राहुल दक्षिण अंचल की टीम का
प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
टूर्नामेंट में शामिल होने वाली पांचों आंचलिक
टीमें नागपुर के MLA हॉस्टल में ठहरी हुई थीं।
वहां मौजूद सभी खिलाड़ी नागपुर के प्रसिद्ध संतरों का जूस पीने के लिए नीचे आते
थे।
एक रात डिनर के बाद जब सभी लड़के जूस के लिए
पहुंचे तो राहुल द्रविड़ ने एक लड़के को अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करते देखा।
उसके बाल घुंघराले थे और वह कुछ अजीब सा लग रहा था।
घुंघराले बाल वाले लड़के को देख प्रतिक्रिया
घुंघराले
बाल वाले लड़के को देख राहुल ने अपने साथी खिलाड़ी फजल खलील का ध्यान उस ओर
आकर्षित किया और कहा कि फजल...दो-तीन वर्षों के
अंदर ही ये लड़का भारत के लिए खेलेगा।
घुंघराले
बाल वाले बच्चे को देखने के बाद फजल खलील ने राहुल से कहा कि तुम क्या मजाक कर रहे हो। मैंने इसे बल्लेबाजी करते हुए
देखा है, अच्छा खेलता है, पर इतना विशेष नहीं कि उसकी 14 वर्ष की आयु में उसके लिए
कोई भविष्यवाणी कर सके कि वह जल्द ही भारत के लिए खेलेगा।
राहुल की भविष्यवाणी हुई सच
राहुल
द्रविड़ के साथी खिलाड़ी फजल खलील के मुताबिक अगले दिन जब समाचार-पत्र में पढ़ा तो
देखा कि उस लड़के ने पश्चिम अंचल के लिए बड़ा स्कोर बनाया है। तब राहुल ने फिर कहा
कि उनके कहे गये शब्दों को याद करो।
वास्तव
में घुंघराले वाले बाल वाला लड़का दो वर्ष के अंदर ही टीम इंडिया के लिए खेला। टीम
में सेलेक्शन के बाद राहुल ने फजल खलील को कही गयी अपनी पुरानी बात याद दिलाई, जो
उसने नागपुर में कही थी। घुंघराले बाल वाला लड़का कोई और नहीं बल्कि दुनिया के
सबसे बेहतरीन बैट्समैन सचिन रमेश तेंदुलकर थे।




Wonderful
ReplyDelete