इंग्लैंड में भारतीय
उच्चायुक्त द्वारा टीम इंडिया को दिये गये भोज में खिलाड़ियों के साथ-साथ विराट
कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के शामिल होने पर उठे विवाद के बाद अब
BCCI सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस मामले पर सफाई देते हुए
कहा है कि टीम इंडिया को दिये गये भोज में हाई कमिश्नर और उनकी
पत्नी द्वारा दिये गये निमंत्रण पर ही अनुष्का शर्मा शामिल हुईं थीं। बीसीसीआई के मुताबिक ये भोज
उच्चायुक्त और उनकी पत्नी द्वारा दिया गया था और इसका आयोजन उच्चायुक्त के आवास पर
हुआ था ना कि कार्यालय में।
अनुष्का
को लेकर BCCI की सफाई
दूसरी तरफ BCCI के सूत्रों के मुताबिक विदेशी दौरे पर गयी
भारतीय टीम को जब कभी उच्चायोग डिनर पर निमंत्रित करता है तो उसमें खिलाड़ियों के
परिवार और रिश्तेदारों को भी इंविटेशन दिया जाता है। यह प्लेयर्स पर निर्भर करता
है कि वह अपने साथ लेकर जाता है या नहीं। लार्ड्स टेस्ट मैच शुरू होने से पूर्व भी
खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ आमंत्रित किया गया था लिहाजा प्रोटोकॉल का कोई
उल्लंघन नहीं हुआ है।
अनुष्का
की तस्वीर पर मचा था बवाल
विदित है कि बुधवार
को भारतीय क्रिकेट टीम उच्चायुक्त के बुलावे पर गयी थी। इस पार्टी में टीम इंडिया
के खिलाड़ियों के साथ-साथ विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी हिस्सा लिया
था। पार्टी के बाद की फोटो सामने आने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों ने अनुष्का की
मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किये थे और कहा था कि टीम इंडिया के साथ कैसे अनुष्का
शर्मा अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं जबकि टीम का उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे सबसे पीछे
की लाइन में खड़े हैं।
इस तस्वीर के सामने
आने के बाद लोगों ने अनुष्का शर्मा को काफी ट्रोल किया था और भला-बुरा कहते हुए भारतीय क्रिकेट
कंट्रोल बोर्ड की विश्वसनीयता पर कई सवाल खड़े किये थे लेकिन इस बवाल के बाद अब
बीसीसीआई को सामने आकर सभी तथ्यों को स्पष्ट करना पड़ा।





ओके
ReplyDeleteVery true..
ReplyDeleteVery true..
ReplyDeleteबिना बात का बवाल
ReplyDeleteBekaar me bawal Macha hai
ReplyDeleteAnushka sharma ke peechhe hi pade rhte hai trolls .........
ReplyDeleteTHANKS
ReplyDeletefaltu ka bawal....😠
ReplyDeletecute couple.. virat nd anushka😘🤗
ReplyDeleteBat sahi hai bahar kro in sb ko khiladi khel p dhyan de
ReplyDelete