Follow on Google+

केएल राहुल की इस दिग्गज पूर्व क्रिकेटर ने बांधे तारीफ के पुल, कहा: दूसरा सचिन बनने की है पूरी काबिलियत



भारत के पूर्व क्रिकेटर फारूख़ इंजीनियर ने टीम इंडिया के चमकते सितारे केएल राहुल पर विश्वास जताते हुए एक बड़ा बयान दिया है. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने स्पष्टतौर पर कहा है कि कर्नाटक के मंगलौर के रहवासी कन्नूर लोकेश राहुल में अगले सचिन तेंदुलकर और सुनील मनोहर गावस्कर का उत्तराधिकारी बनने की पूरी सलाहियत है. फारूख इंजीनियर के मुताबिक लोकेश राहुल का नैचुरल गेम मास्टर-ब्लास्टर के क़रीब ले जाता है. पूर्व क्रिकेटर के मुताबिक जिस तरीके से राहुल गेंदबाजों पर हावी होते हैं, वो काबिलेतारीफ़ है. 

फारूख इंजीनियर ने ये बातें भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की पूर्व संध्या पर कही और विश्वास जताया कि लोकेश राहुल टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे. मुंबई में पले-बढ़े और फिलहाल इंग्लैंड में रहने वाले फारूख इंजीनियर के मुताबिक केएल राहुल में सारी खूबियां मौजूद हैं, जो बाकी प्लेयर्स से अलहदा बनाती हैं.


टेस्ट क्रिकेट में राहुल की दमदार शुरुआत

विदित है कि केएल राहुल ने अपने करियर के दूसरे टेस्ट मैच में ही उम्दा बल्लेबाजी का नज़राना पेश किया था, जब उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रचते हुए भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल बाग-बाग कर दिया था. SCG पर केएल राहुल ने कौशल और धैर्य का परिचय देते हुए दमदार शतक जड़ा था. इस दौरान राहुल ने अपने हमनाम यानी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की तरह त्याग, तपस्या और धैर्य की तरह अद्भुत मिसाल पेश की थी और साबित कर दिया था कि टेस्ट की पूरी काबिलियत उनमें है और वे इसपर सौ आने खरा उतरेंगे. 

राहुल द्रविड़ को अपना मेंटर मानने वाले लोकेश ने अपनी इस शतकीय पारी में कट, ड्राइव और बैकफुट पंच का बेहतरीन नज़ारा पेश किया था. उनके बल्ले से निकला हर शॉट एक नया इतिहास गढ़ रहा था. फिलहाल आज भी वे उसी रास्ते पर चलते दिखाई देते हैं. राहुल ने अपनी इस पारी के बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और टेस्ट के साथ-साथ वन-डे और टी-20 में भी अपनी धाक जमा ली. हालांकि गाहे-बगाहे उन्हें आज भी ओपनिंग के लिए मौके का इंतजार रहता है क्योंकि शिखर धवन और मुरली विजय की वजह से ओपनिंग स्लॉट में उनके लिए जगह बनाना आसान नहीं है.

फिलहाल हर क्रिकेटप्रेमी लोकेश राहुल की आक्रामक बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठा रहा है. इस वक्त में दमदार फॉर्म से गुजर रहे हैं. इसका नज़राना हाल ही में संपन्न हुई भारत-इंग्लैंड टी-20 और वन-डे क्रिकेट में देखने को मिला, जहां राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिये.


रिकॉर्डबुक में केएल राहुल

टेस्ट : 24 मैच में 40.86 की औसत से कुल 1512 रन, 4 शतक, 11 अर्धशतक, 199 रन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

वन-डे: 12 मैच में 32.12 की औसत से कुल 257 रन, 1 शतक और एक अर्धशतक, नाबाद 100 रन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

टी-20: 19 मैच में 155.01 की स्ट्राइक रेट से कुल 696 रन, 2 शतक और 4
अर्धशतक, 51 गेंद पर नाबाद 110 रन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन.

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

loading...