Follow on Google+

लार्ड्स टेस्ट से पूर्व गौतम गंभीर का बड़ा बयान, नाकाम बल्लेबाजी को लेकर जाहिर की राय





पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से पीछे चल रही टीम इंडिया की हौसला अफजाई करते हुए पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि टीम इंडिया के लिए लार्ड्स टेस्ट काफी अहम है। गौती का स्पष्ट कहना है कि दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को बाउंस बैक करना होगा। अगर लार्ड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया हार जाती है तो सीरीज में वापसी करना काफी मुश्किल हो जाएगा। हालांकि वे ये भी कहते हैं कि इंग्लैंड के कंडीशन में लगातार तीन मैच में पताका फहराना आसान नहीं होता। कुछ ही टीमों ने इसे हासिल किया है। 

लार्ड्स का कंडीशन करता है सूट: गौती

गौतम गंभीर ने साल 2014 के इंग्लैंड दौरे का उदाहरण देते हुए कहा कि विगत दौरे पर पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने लार्ड्स में मेजबान टीम को पटखनी दी थी लेकिन उसके बाद इंग्लैंड टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार तीन टेस्ट मैचों में मेहमानों को हरा पटौदी ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया था।

दिल्ली के इस ओपनर के मुताबिक लार्ड्स का कंडीशन भारतीय टीम को सूट करता है। इंडियन स्पिनर्स को लार्ड्स की पिच से काफी मदद मिल सकती है। इसका जीता-जागता नमूना है पिछली वन-डे सीरीज में यहां खेला गया मैच, जिसमें मोइन अली और आदिल रशीद ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी का नजराना पेश कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था। 


विदित है कि पूर्व से ही लार्ड्स में टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड टीम को काफी मुश्किलातों का सामना करना पड़ा है। भारतीय उपमहाद्वीप की टीमों के ख़िलाफ़ लार्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड की टीम चारों खाने चित्त होती आयी है। अंग्रेजों का ट्रैक रिकॉर्ड यहां काफी बदतर है लिहाजा गौती के मुताबिक टीम इंडिया के लिए ये सुनहरा मौका है कि लार्ड्स टेस्ट में कंडीशन का भरपूर फायदा उठाते हुए बाउंस बैक करे क्योंकि इस टेस्ट मैच के बाद सितंबर महीने की ठंड दस्तक देने लगेगी और एकबार फिर मौसम करवट ले लेगा और फिर भारतीय टीम को सीरीज में वापसी करना काफी मुश्किल हो जाएगा। 


बल्लेबाजों को करना होगा योगदान

पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने टीम कांबिनेशन पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि टीम इंडिया को पांच गेंदबाजों के साथ लार्ड्स टेस्ट मैच में उतरना चाहिए। अगर सर्वश्रेष्ठ पांच बॉलर खेलते हैं तो इंडिया के पास मैच जीतने का बेहतरीन मौका होगा। हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी को लेकर थोड़ी निराशा जाहिर की और कहा कि टेस्ट मैच में बैट्समैन को स्कोरबोर्ड पर रन टांकने की जरूरत है। आप 200 रन बनाकर ये उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि गेंदबाज फिर से उन्होंने वापसी कराएंगे। 


सैम करन का उदाहरण देते हुए गौती ने कहा कि एजबेस्टन टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 87 रन पर 7 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी लेकिन आदिल रशीद और सैम करन ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर इंडियन टीम के टेस्ट मैच जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके साथ ही गौती ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आप टेस्ट मैच में 193 रनों का पीछा नहीं कर पाते हैं तो साफ है कि कहीं-न-कहीं बहुत बड़ी चूक हो रही है। 

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

8 comments:

loading...