‘क्रिकेट के मक्का’ लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया अब “लॉर्ड” से यही गुहार लगा रही होगी कि कैसे भी इस मुश्किल घड़ी से हमें बचा लो। जी हां, पहले दिन के खेल के धुल जाने के बाद भी शेष बचे चार दिनों के खेल में भी विराट की सेना हार के क़गार पर पहुंच गयी है। पहली पारी में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कोहली की टोली अब भगवान भरोसे है और आसमान की तरफ टकटकी लगाये निहार रही है और दुआ कर रही है कि झमाझम बारिश हो ताकि गोरों के हाथों एकबार फिर मिलने वाली क़रारी हार से बचा जा सके।
लार्ड्स
में इंद्र देवता भी कुपित
हालांकि लार्ड्स
टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी इंद्र देवता ने मैदान पर जरूर थोड़ी बहुत कृपा दिखायी
थी लेकिन टॉस जीतकर अंग्रेजों ने इसे नाकाम कर दिया और कंडीशन का भरपूर फ़ायदा उठा
भारतीय टीम को अपनी उंगलियों पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया। भारतीय बल्लेबाजी के
दौरान इंग्लिश टीम के गेंदबाजों ने जिस तरीके से गेंद को मूव कराया, काबिलेतारीफ़
था लेकिन भारतीय सूरमाओं ने ख़राब टेंपरामेंट के साथ-साथ तकनीक में खामियां दर्शा
सबकुछ गुड़ गोबर कर दिया।
टीम इंडिया की पहली पारी को नेस्तनाबूद करने वाले जेम्स एंडरसन ने एकबार फिर साबित कर दिया कि आखिरकार उन्हें उम्दा गेंदबाज क्यों कहा जाता है। पहली पारी की चौथी गेंद पर एंडरसन ने जिस तरीके से भारतीय ओपनर मुरली विजय को आउट किया, वो दर्शाता है कि आखिरकार क्यों उन्हें महान गेंदबाज कहा जाता है। एंडरसन ने पारी की चौथी ही गेंद पर मुरली विजय को पूरी तरह खोल दिया। गेंद मीडिल-लेग स्टंप पर टप्पा खाने के बाद जिस तरीके से ऑफ स्टंप ले उड़ी, उसकी जितनी भी तारीफ़ की जाए, कम होगी। ये गेंद किसी भी बॉलर के लिए ड्रीम बॉल होती है। एंडरसन ने अपनी उम्दा गेंदबाजी से टीम इंडिया के बल्लेबाजों का धागा खोल दिया। जिमी ने एकबार फिर अपनी दमदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 13.2 ओवर में 20 रन देकर कुल 5 विकेट झटक लिये।
ताश के
पत्तों की भांति बिखरी बल्लेबाजी
दुनियाभर में दमदार
बल्लेबाजी का दम भरने वाली टीम इंडिया की दुर्दशा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा
सकता है कि 11 में से सिर्फ 5 बल्लेबाजों ने ही दहाई का आंकड़ा पार किया, जिसमें
दो गेंदबाज भी शामिल थे। अचरज की बात ये है कि गेंदबाज आर. अश्विन ने टीम की डूबती
नैया को पार लगाने की कोशिश में सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेल दी। कप्तान विराट
कोहली मात्र 23 रनों का योगदान दे सके। ख़ैर, विदेशों में बल्लेबाजों की इस हालत
को देखकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक पुरानी
कहावत है, जो भारतीय बल्लेबाजों पर सटीक बैठती है - घर
के शेर, बाहर ढेर।
गेंदबाजों ने की मैच में वापसी की कोशिश
लेकिन इन सबके बीच
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम का लोहा मानने वाले विरोधी अब
इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि मौजूदा वक्त में टीम इंडिया की पेस बैट्री अव्वल
है और किसी भी मैदान पर विरोधियों को चौंकाने का माद्दा रखती है। इसकी बानगी
एजबेस्टन टेस्ट मैच के बाद लार्ड्स टेस्ट की शुरुआत में दिखी, जब रफ्तार के
सौदागरों ने अंग्रेजों के शुरुआती बल्लेबाजी क्रम को ढेर कर मैच में वापसी कराने
की ठानी लेकिन इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और ऑलराउंडर क्रिस
वोक्स ने गेंदबाजों के सपने को चकनाचूर कर दिया। टेस्ट मैच के लिहाज से देखें तो
वोक्स ने अनुशासित और धुआंधार पारी खेलते हुए 159 गेंदों पर नाबाद 120 रन ठोक
डाले। इस पारी के दौरान इस हरफ़नमौला खिलाड़ी ने कुल 18 चौके लगाये। फिलहाल वे सैम
करन (नाबाद 22 रन) के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। दिन के खेल ख़त्म होने तक मो. शमी ने तीन और हार्दिक पंड्या ने दो विकेट चटकाये थे। एक विकेट 'लंबू' यानी इशांत शर्मा को हासिल हुआ था।
पहली पारी के दौरान
89 रन पर शीर्ष चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहे अंग्रेजों के पास फिलहाल 250 रनों
की लीड है और अभी चार विकेट शेष हैं लिहाजा टेस्ट मैच के चौथे दिन यानी आज इंग्लैंड
की कोशिश होगी कि 350 से अधिक रनों की बढ़त के साथ एकबार फिर भारतीय टीम को
बल्लेबाजी को न्योता दें और सस्ते में निपटा कर टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त ले लें।
वहीं, भारतीय बल्लेबाज एंडरसन एंड कंपनी से पार पाने की बजाये इंद्र देवता से
गुहार लगा रहे होंगे ताकि बारिश हो जाए और बची-खुची इज्जत बच जाए।




भारतीय टीम का बेहद शर्मनाक प्रदर्शन
ReplyDeleteWakai me ghar ke sher hai.
ReplyDeleteJab khelte acche haito tarif kijati hai to khrab ki ninda honi chayiye ghar ke sher nahi kahna chYiye sher to sher hai wo ghar me ho yaha ghar ke bahahr
DeleteNice
ReplyDeleteLike the headline of the article,eye catching and very well written too....but bad performance by our team☹️....hope for the best🤞🏻
ReplyDeleteThanks
Deleteso bad.....bt hope for d best perfomance in nxt tym....
ReplyDelete☺️☺️☺️
ReplyDelete