Follow on Google+

कोहली के "विराट" शतक से वर्ल्ड क्रिकेट मंत्रमुग्ध, दिग्गजों का सलाम, स्टीव वॉ ने कह दी बड़ी बात





इंग्लैंड के ख़िलाफ़ एजबेस्टन टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली द्वारा ठोके गये शानदार शतक के बाद वर्ल्ड क्रिकेट में जमकर तारीफ़ हो रही है. पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी स्टीव वॉ ने विराट कोहली की तारीफ़ में कसीदे गढ़े हैं. रावलपिंडी एक्सप्रेस से दो क़दम आगे निकलते हुए पूर्व कंगारू खिलाड़ी ने टीम इंडिया के कप्तान को ग्लोबल सुपरस्टार कहा है. 

स्टीव वॉ ने बांधे तारीफ़ के पुल

एजबेस्टन टेस्ट में विराट की पारी देख गदगद हुए स्टीव वॉ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने कोहली को ULTIMATE CRICKETER के साथ-साथ PASSIONATE CRICKETER बताया है. यही नहीं, इस दिग्गज ने ये भी कहा है कि आने वाले दिनों में वे कई रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. 


रावलपिंडी एक्सप्रेस ने विराट को बताया बेमिसाल 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के अलावा दुनिया के सबसे खौफनाक तेज़ गेंदबाज रहे शोएब अख्तर ने भी विराट की पारी को उम्दा बताया है. शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के कप्तान को एक शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा है कि खेल में लगातार सुधार कर उन्होंने आलोचकों को क़रारा जवाब दिया है और सभी को ग़लत साबित कर दिया है. 


अख्तर ने विराट के पिछले इंग्लैंड दौरे का भी जिक्र किया है और कहा कि साल 2014 के दौरे में विराट ने काफी संघर्ष किया था लेकिन इस मर्तबा उन्होंने खेल में सुधार किया है. उनमें जबरदस्त क्षमता और समर्पण है. उन्होंने इस टूर पर हरएक को ग़लत साबित कर दिया. 

रावलपिंडी एक्सप्रेस ने अपने दूसरे ट्वीट में ये भी कहा है कि विराट कोहली पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ रन बनाने की सलाहियत रखते हैं. वे वर्ल्ड क्रिकेट के लिए मिसाल हैं. 


सचिन तेंदुलकर के बालसखा और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने भी अनूठे और मजाकिया अंदाज में विराट कोहली को बधाई दी है. 


विदित है कि गुरुवार को एजबेस्टन टेस्ट में विराट कोहली ने अनुशासित बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों की दमदार पारी खेली थी और मंझधार में फंसी अपनी टीम को सुरक्षित बाहर निकाला था. कोहली ने भी अपनी बल्लेबाजी को दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी का दर्जा दिया है. विराट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ एडिलेड में खेली गयी शतकीय पारी सर्वश्रेष्ठ थी. एजबेस्टन टेस्ट की पारी को उन्होंने दूसरा स्थान दिया है. 
       
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

loading...