Follow on Google+

हसीन जहां के बाउंसर से क्रिकेटर मो. शमी का करियर फिर दांव पर, उठने लगे सवाल




रफ्तार के सौदागर मो. शमी एकबार फिर मुश्किलों में घिरते नज़र आ रहे हैं. टीम इंडिया के इस तेज़ गेंदबाज की पत्नी हसीन जहां ने एकबार फिर मो. शमी पर बाउंसर्स की बौछार कर दी है. पूर्व के आरोपों से इतर इस मर्तबा हसीन जहां ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कई दस्तावेज पेश किये हैं. उन्होंने इस स्पीडस्टर के सर्टिफिकेट पेश करते हुए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. 

हसीन जहां ने फिर किया बवाल

हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने पति मोहम्मद शमी की मैट्रिक, इंटरमीडिएट और ड्राइविंग लाइसेंस के कागजात दर्शाते हुए दावा किया है कि शमी के सभी सर्टिफिकेट में अलग-अलग जन्मतिथि अंकित है. किसी में साल 1984 का जिक्र है तो किसी में साल 1990 में जन्मतिथि बतायी गयी है. फेसबुक पर लिखे पोस्ट में हसीन जहां ने कहा है कि शमी अहमद 420 है लेकिन इसको हरतरफ से सपोर्ट मिल रहा है क्योंकि ये स्टार है. बेचारा बनकर दिखने वाला ये लफंगा है. उसे बीसीसीआई के साथ-साथ एक न्यूज़ चैनल का भी सपोर्ट मिल रहा है. पिसते तो हम जैसे मजबूर हैं.


हसीन जहां ने अपने पति मो. शमी पर ताबड़तोड़ आरोपों की बारिश करते हुए ये भी कहा है कि अगर आम आदमी 420 करे तो पुलिस सबसे पहले पकड़ेगी. अगर नौकरी होगी तो तुरंत निकाल दिये जाओगे लेकिन स्टार बन जाओ तो फिर क्राइम करने का हक़ दे देती है दुनिया. ये है हमारे देश का उसूल. पैसे की ताक़त से अपराध जीत जाएगा और पापी बच जाएगा. हसीन जहां ने इस पोस्ट के साथ शमी की हाईस्कूल की मार्कशीट के साथ-साथ और कई दस्तावेजों की तस्वीरें भी फेसबुक पर अपलोड की है.
  
पूर्व में हसीन ने लगाये थे गंभीर आरोप  
   
ग़ौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीकी दौरे से लौटने के बाद मो. शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने कई गंभीर आरोप मढ़े थे, जिसके बाद से ही शमी की जिंदगी में तूफ़ान खड़ा हो गया था. हसीन ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के साथ-साथ दूसरी लड़कियों से जिस्मानी रिश्ता बनाने का भी गंभीर आरोप लगाया था. इतना ही नहीं मैच फिक्सिंग के आरोप लगा शमी को फंसाने की चाल चली थी लेकिन बीसीसीआई ने आनन-फानन में एक जांच कमिटी गठित की थी, जिसके बाद शमी को मैच फिक्सिंग के आरोप से क्लीनचिट मिल गयी थी और सेंट्रल कांट्रैक्ट में वापसी भी हुई थी और बी ग्रेड में शामिल किया गया था.


हसीन जहां के आरोपों के बाद जिंदगी में मची उथल-पुथल की वजह से मो. शमी काफी तनाव में भी गुजरे, जिसकी वजह से कुछ वक्त तक वे क्रिकेट से दूर भी रहे. आईपीएल से पूर्व देहरादून में उनकी कार का एक्सीडेंट भी हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे. इस हादसे के बाद हसीन जहां भी बेचैन हो उठी थीं और पति से मिलने को बेकरार दिखीं लेकिन पत्नी के गंभीर आरोपों से आहट हुए शमी और उनके घरवालों ने मिलने से इनकार कर दिया था. फिलहाल एकबार फिर हसीन जहां 420 आरोपों के साथ एकबार फिर दुनिया के सामने हैं लिहाजा रफ्तार के इस सौदागर का एकबार फिर करियर दांव पर लगता दिख रहा है.


हसीन जहां की बॉलीवुड में दस्तक

फिलहाल क्रिकेटर मो. शमी की पत्नी हसीन जहां ने अलग रहकर अपने नये करियर की शुरुआत कर दी है. मॉडलिंग और चीयरलीडर्स का काम करने के बाद हसीन जहां ने बॉलीवुड में दस्तक दे दी है. वे अमजद ख़ान की फिल्म फतवा से बॉलीवुड में दस्तक दे रही हैं. इस मूवी में वे एक प्रेस रिपोर्टर की भूमिका निभा रही हैं.       
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

loading...