केरल में
आये जलप्रलय ने प्रदेशवासियों के साथ-साथ देश के नागरिकों को भी झकझोर दिया है।
बड़े पैमाने पर मची तबाही की वजह से धरती के इस जन्नत पर सबकुछ तहस-नहस हो गया है
लिहाजा देश के कोने-कोने के साथ-साथ विदेशों से भी केरल की मदद के लिए लोगों के
हाथ बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर भी मदद के लिए
आगे आये हैं और लोगों से पीड़ितों का दर्द बांटने की अपील भी कर रहे हैं। गौती ने
इस मुश्किल घड़ी में देवदूत बनकर आये इंडियन नेवी का शुक्रियाअदा किया है और
मुश्किल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए जमकर सराहना की है।
गौती ने लिखा भावुक पोस्ट
फिलहाल
देशभर में एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ के पानी में घिरे घर की छत
पर बड़े-बड़े अक्षरों में नौसेना के लिए THANKS लिखा हुआ है। ये THANKS
नौसेना के कमांडर विजय वर्मा और उनकी टीम के लिए लिखा हुआ है, जिन्होंने
प्रेग्नेंट महिला के साथ-साथ कई पीड़ितों की जान बचायी है। कमांडर विजय वर्मा और
उनकी टीम की इस दिलेरी से प्रभावित होकर गौतम गंभीर ने भी ट्वीट किया है और कहा है
कि हां, मैंने भगवान को देखा है। फिलहाल वे हमारे
देश में है और केरल में बाढ़पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहे हैं।
गौती ने
ये पोस्ट भारतीय नौसेना के जवानों के लिए लिखा है। उन्होंने कमांडर विजय वर्मा और
उनकी टीम का शुक्रिया अदा किया है।
भारतीय नौसेना को सलाम
दरअसल,
बीते दिनों भारतीय नौसेना ने बाढ़ के पानी में चारों तरफ से घिरीं गर्भवती महिला
को उसके घर की छत से हेलीकॉप्टर के जरिये मुश्किल हालात से बाहर निकाल अस्पताल में
भर्ती कराया था, जहां महिला ने एक स्वस्थ बेबी को जन्म दिया था। इस घटना के बाद
चहुंओर इंडियन नेवी की बहादुरी के किस्सों का गुणगान हो रहा है। देशवासी भारतीय
नौसेना के कमांडर विजय वर्मा और उनकी टीम को सलाम कर रहे है।
कमांडर विजय वर्मा और टीम की दिलेरी
बाढ़पीड़ितों
के लिए देवदूत बनकर पहुंचे भारतीय नौसेना के कमांडर विजय वर्मा की माने तो बाढ़पीड़ितों
को राशन-पानी एयरड्राप करने के बाद नॉर्थ परबूर एरिया में देखा कि एक घर की छत पर
एक युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खड़ा है और मदद की गुहार लगा रहा है। जब
उन्होंने सभी को पिक करने की ठानी, तभी युवक ने पड़ोस में रहने वाले पीड़ित की
पहले सहायता करने की गुहार लगायी लेकिन उस व्यक्ति ने घर छोड़कर जाने से इंकार कर
दिया। इसके बाद उन्होंने फिर से वापस आकर युवक की फैमिली को बारी-बारी से पिक किया।
कमांडर विजय वर्मा और उनकी टीम की इस बहादुरी के बाद तेजी से एक तस्वीर सोशल
मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें घर की छत पर कमांडर और
उनकी टीम के लिए THANKS लिखा हुआ है।
फिलहाल
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कमांडर विजय वर्मा से बात
की है और उन्हें बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए शुक्रिया कहा है।




gauti is great
ReplyDeleteबहुत ही सराहनीय काम सेना का
ReplyDeleteProud on you Gouti.
ReplyDeleteNice story as well...
proud on our indian 🇮🇳army...grt job
ReplyDeleteNo doubt is there, our Indian army always make us proud..............very well written
ReplyDeleteWe salute our Indian army and their duty.
ReplyDeleteJai Hind
Gauti is also a great human being.
ReplyDelete