भारत और इंग्लैंड के
बीच साउथैंपटन में 30 अगस्त से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के काफी रोमांचक
होने की उम्मीद जतायी जा रही है। मेजबान और मेहमान टीम इस मुक़ाबले को जीतने के
लिए मैदान में जमकर पसीना बहा रही है। टीम इंडिया भी अपनी हर कमजोरियों को दुरुस्त
करने में जुटी है, वहीं इंग्लैंड टीम अपनी पिछली गलतियों से सबक सीख सीरीज फतह
करने को लेकर रणनीति बनाने में जुटी है।
एंडरसन की तारीफ़ में गढ़े कसीदे
साउथैंपटन में शुरू
होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पूर्व टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज मो. शमी ने
इंग्लैंड के धाकड़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन की जमकर तारीफ़ की और कहा कि एंडरसन एक
महान तेज़ गेंदबाज हैं। वे रिकॉर्ड की दहलीज के काफी क़रीब खड़े हैं। इस सीरीज में
हर भारतीय तेज़ गेंदबाज को उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। मो. शमी की माने तो
निजीतौर पर उन्होंने इस इंग्लिश तेज़ गेंदबाज से एक्यूरेसी सीखी है, जो इस महान
गेंदबाज का प्लस प्वाइंट है। टीम इंडिया के इस स्पीडस्टर के मुताबिक एंडरसन की
गेंदबाजी काफी सटीक है और वे एक ही स्पॉट से गेंद को अंदर-बाहर ले जाने की सलाहियत
रखते हैं। यही खूबी उन्हें महान गेंदबाज बनाती है लिहाजा हम भी इस खूबी को अपनाने
की भरसक कोशिश कर रहे हैं।
जॉनी
बेयरस्टो को मो. शमी ने डराया
तीसरे टेस्ट मैच में
चोटिल हुए इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के चौथे टेस्ट में बतौर बल्लेबाज
खेलने की ख़बर पर मो. शमी ने दो टूक अंदाज में कहा कि अगर इंग्लैंड का ये
विकेटकीपर अपनी चोटिल उंगली के साथ साउथैंपटन टेस्ट मैच खेलता है तो हर भारतीय तेज़
गेंदबाज उसकी कमजोरियों पर वार करेगा। उसकी चोटिल उंगली को हम टारगेट करेंगे।
विदित है कि नॉटिंघम टेस्ट के दौरान जॉनी बेयरस्टो की उंगली में विकेटकीपिंग के
दौरान गंभीर चोट लग गयी थी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच से गुजरना पड़ा था।
फिलहाल टीम इंडिया जॉनी बेयरस्टो को लेकर अभी से मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने लगी है।
‘जबरदस्त
है टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक’
प्रेस कांफ्रेंस के
दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए मो. शमी ने टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी पर भी
विस्तार से चर्चा की और कहा कि फिलहाल में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों की
बेंचस्ट्रैंथ काफी मजबूत है। हर खिलाड़ी प्लेइंग 11 में खेलने का दावेदार है, सबसे
बड़ी बात ये है कि हर किसी का अलहदा अंदाज और बॉलिंग स्टाइल है, जो टीम इंडिया को
मजबूती प्रदान करती है। विदित है कि 30 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच
साउथैंपटन में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में
2-2 से बराबरी करने की सोच रही है, वहीं इंग्लैंड सीरीज फतह करने की रणनीति बना
रही होगी।



महान गेंदबाज हैं जेम्स एंडरसन
ReplyDeleteफिर वापसी करेगी टीम
ReplyDeleteएंडरसन तो बेजोड़ है
ReplyDeleteWell said by Shami........👍🏻All the best to our team...👍🏻
ReplyDeletenyc article
ReplyDelete