टीम
इंडिया के ख़िलाफ़ 9 अगस्त से लार्ड्स में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए
इंग्लिश चयनकर्ताओं ने साहस भरा क़दम उठाया है। पहले टेस्ट में धमाकेदार जीत के
बावजूद इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए विनिंग कांबिनेशन के साथ छेड़छाड़ करते हुए दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया
है। डेविड मलान की जगह पर सरे के युवा खिलाड़ी 20 वर्षीय ओली पोप को जगह दी गयी
है जबकि बेन स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को मौका मिला है। फिलहाल इंग्लैंड टीम में युवा ओली पोप को मौका देने के बाद चहुंओर चयनकर्ताओं की काफी
सराहना हो रही है और कहा जा रहा है कि
बेहतर युवा खिलाड़ियों को मौका देकर सेलेक्टर्स इंग्लैंड का भविष्य उज्ज्वल कर रहे हैं।
उड़ गयी भारतीय कैंप की नींद
सरे के विकेटकीपर-बल्लेबाज ओली पोप के इंग्लैंड टीम में हुए चयन ने विराट ब्रिगेड
की नींद उड़ा दी है। बताया जाता है कि ये टैलेंटेड खिलाड़ी इनदिनों जबरदस्त फ़ॉर्म
में है। साल 2017 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरे की तरफ से डेब्यू करने वाले इस
खिलाड़ी ने अपने दमदार खेल से क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ चयनकर्ताओं का भी दिल
जीत लिया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरे की तरफ से खेलते हुए ओलिवर जॉन डगलस
पोप ने 15 मैचों में 63.25 की औसत से अबतक कुल 1012 रन बनाये हैं। इन मैचों में
पोप ने 4 शतक के साथ 3 अर्धशतक भी ठोके हैं।
कट और पुल लगाने में महारत हासिल
करने वाले इस खिलाड़ी ने करियर के तीसरे मैच में ही हैंपशायर के ख़िलाफ़ नाबाद 158
रनों की शानदार पारी खेली थी। ओली पोप इस सीजन में काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में रन बनाने के
मामले में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने इस सीजन में 85.50 की बेहतरीन औसत से कुल 684 रन बनाए। फिलहाल ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि डेविड मलान की जगह टीम में शामिल किये गये ओली पोप लार्ड्स से अपने करियर की शुरुआत करेंगे।
रिकॉर्डबुक में ओली पोप
फर्स्ट क्लास : 15 मैचों में 63.25 की औसत से कुल 1012
रन, सर्वश्रेष्ठ स्कोर: नाबाद 158 रन, 4 शतक और 3 अर्धशतक
लिस्ट ए : 16 मैचों में 36.70 की औसत से कुल 367
रन, सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 68 रन, तीन अर्धशतक
इंग्लिश सेलेक्टर्स के फैसले को सचिन ने सराहा
इंग्लिश
चयनकर्ताओं के इस फैसले को क्रिकेट समीक्षकों के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर्स ने भी
सराहा है। मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी कहा है कि चयन के लिए उम्र का
मानदंड नहीं होना चाहिए। अगर कोई क्रिकेटर कम उम्र में ही लाजवाब प्रदर्शन करता है
तो तारीफ़ के काबिल है और उसे उसका हक़ मिलना ही चाहिए। लिटिल चैंपियन की माने तो
कम उम्र में मौके मिलने के काफी फ़ायदे होते हैं। उनकी माने तो कम उम्र में खिलाड़ी
सिक्के के दूसरे पहलू को देखे बग़ैर ही अपना बेस्ट देता है। उसे किसी बात की चिंता
नहीं होती।
सचिन
तेंदुलकर ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मुझे मात्र 16 साल की उम्र में पहला मैच
खेलने का मौका मिला। छोटी-सी उम्र में ही मैंने वर्ल्ड के बेस्ट बॉलिंग अटैक के
ख़िलाफ़ (इमरान, वसीम अकरम, वकार यूनिस, अब्दुल कादिर) निडर होकर खेला। इससे मेरे
खेल में काफी सुधार हुआ और अलग ही आत्मविश्वास हासिल हुआ। सचिन ने ओली पोप के
साथ-साथ सैम करन की भी तारीफ़ की और कहा कि दोनों उम्दा प्लेयर हैं और दोनों टीम
में चुने जाने के हक़दार हैं।
सैम करन-ओली पोप की जोड़ी होगी हिट!
विदित हो
कि सरे के ऑलराउंडर 20 वर्षीय सैम करन ने एजबेस्टन टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन कर
भारतीय टीम को चारों खाने चित्त कर दिया था। पहली पारी में सैम करन ने टीम इंडिया
के चार खिलाड़ियों के पांव उखाड़े, वहीं दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाकर
विराट कोहली के हाथों से जीत छीन ली। एजबेस्टन टेस्ट मैच में सैम करन मैन ऑफ द मैच
भी चुने गये थे। बर्मिंघम में सैम ने अपने खेल से विरोधियों का भी दिल जीत लिया था।
फिलहाल
सरे को ये दोनों खिलाड़ी (सैम करन और ओली पोप) एकसाथ नया धमाका करने की तैयारी में
जुट गये हैं लिहाजा कोहली की टोली को इन नौजवान खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा और
इनके ख़िलाफ़ बनायी गयी रणनीतियों को अमलीजामा पहनाना होगा।





ओके
ReplyDeleteNice artical
ReplyDeleteThanks
DeleteWelcome 😊
DeleteHumare cricketers ko aur prepare hone ki jarurat hai........all the best to our team
ReplyDeletenyc article......
ReplyDeletegud luck to our team..👍
ReplyDeleteVery good
ReplyDelete