Follow on Google+

जोरदार वापसी के लिए अंग्रेजों ने चली चाल, दो धाकड़ खिलाड़ियों की इंग्लैंड टीम में हुई वापसी




इम्तिहान की घड़ी नजदीक आ गयी है। दोनों टीमें अपने तरकश के तीरों को आजमाने के लिए बेचैन हैं और विजयी पताका फहराने के लिए अभी से ही दांव-पेंच आजमाने लगी हैं। साउथम्पटन टेस्ट मैच के लिए मेजबान टीम इंग्लैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है। अचरज इस बात की है कि लार्ड्स टेस्ट में धमाकेदार वापसी करने वाले ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की इंग्लैंड टीम से छुट्टी कर दी गयी है। 

साथ ही सरे के युवा बल्लेबाज ओली पोप को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के बदले इंग्लिश टीम में बायें हाथ के शानदार गेंदबाज और हरफनमौला खेल से सभी को प्रभावित करने वाले सरे के ही खिलाड़ी सैम करन की एकबार फिर एंट्री हुई है। वहीं, शानदार बल्लेबाज मोइन अली को भी मौका दिया गया है।


धमाकेदार प्रदर्शन का मोइन को मिला इनाम
विदित है कि लेग स्पिनर आदिल रशीद की टेस्ट सीरीज में वापसी के बाद मोइन अली को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी लिहाजा मोइन अली ने काउंटी क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, जिसके बाद मजबूरन इंग्लिश सेलेक्टर्स को मोइन अली को मौका देना पड़ा। हाल ही में इंग्लैंड की क्रिकेट लीग टी-20 में मोइन अली ने शानदार शतकीय पारी खेल सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और ऑफ स्पिन गेंदबाजी से विरोधियों को चारों खाने चित्त भी किया था लिहाजा इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें एकबार फिर टीम में शामिल किया गया है। इंग्लिश कप्तान जो रूट के मुताबिक मोइन अली नंबर 7 पर बैटिंग करेंगे और टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। 


चोटिल बेयरस्टो पर जो रूट ने खेला दांव
वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने ये भी स्पष्ट किया है कि नॉटिंघम टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हुए जॉनी बेयरस्टो को भी बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल किया जाएगा। वे फील्डिंग करते वक्त ग्लव्स के साथ नहीं दिखेंगे बल्कि उनकी जगह जॉस बटलर विकेट के पीछे अहम योगदान करेंगे। हालांकि ये दिलचस्प होगा कि अरसे बाद इंग्लैंड टीम प्लेइंग 11 में दो स्पिनर्स को मौका देगी। मोइन अली को बतौर ऑफ स्पिनर मौका दिया गया है तो आदिल रशीद लेग स्पिन गेंदबाजी करते दिखेंगे। गौरतलब है कि साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को मोइन अली ने काफी परेशान किया था और अपनी फिरकी से नाकों में दम कर दिया था। पिछली वन-डे सीरीज के दौरान भी मोइन अली ने काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के डंडे उखाड़े थे। 

इंग्‍लैंड टीम की प्‍लेइंग इलेवन
जो रूट (कप्‍तान), एलिस्‍टर कुक, कीटन जेनिंग्‍स, जॉनी बेयरस्‍टो, बेन स्‍टोक्‍स, जॉस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम करन, आदिल राशिद, स्‍टुअर्ट ब्रॉड, जेम्‍स एंडरसन।




SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

  1. दोनों हैं बेजोड़ प्लेयर

    ReplyDelete
  2. दोनों टीम बेजोड़ है इंग्लैंड की टीम भी पलटवार करने का माद्दा रखती है

    ReplyDelete

loading...