पृथ्वी पंकज
शॉ, एक ऐसा नाम जिसने छोटी उम्र में ही बड़ा धमाका कर दिया। U-19 वर्ल्ड कप पर खिताबी
जीत के बाद पृथ्वी शॉ एक-एक कर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। आईपीएल, इंग्लैंड
‘ए’ और दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के ख़िलाफ़ धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम अब इस
नौजवान खिलाड़ी को मिल गया है। इंग्लैंड में जारी स्पेकसेवर्स टेस्ट सीरीज के बाकी
बचे दो टेस्ट मैच के लिए इस होनहार खिलाड़ी को टीम इंडिया में बतौर ओपनर शामिल
किया गया है। मुंबई के इस स्टार खिलाड़ी के साथ-साथ आंध्रप्रदेश के मध्यक्रम
बल्लेबाज 24 वर्षीय हनुमा विहारी को भी
टीम में जगह मिली है, वहीं, मुरली विजय और कुलदीप यादव को चयनकर्ताओं ने बाहर का
रास्ता दिखा दिया है।
धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम
मुंबई के
युवा ओपनर पृथ्वी शॉ को अच्छे प्रदर्शन का तोहफ़ा मिला है। न्यूजीलैंड में आयोजित
हुए U-19 वर्ल्ड कप में टीम
इंडिया की कमान संभालने वाले पृथ्वी शॉ ने अपनी नेतृत्व क्षमता से दिग्गजों का दिल
जीत लिया था। वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने कई उम्दा पारियां खेल विरोधियों को पस्त
कर U-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। हाल ही में पृथ्वी शॉ
ने इंडिया ‘ए’ की तरफ से खेलते हुए दक्षिण
अफ्रीका ‘ए’ के ख़िलाफ़ धमाकेदार
प्रदर्शन किया था और बेंगलुरु में जोड़ीदार मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत
करते हुए ताबड़तोड़ 136 रन बनाये थे।
एक तरफ इंग्लैंड
टूर पर भारत की सीनियर टीम सीम और स्विंग गेंदबाजी से जूझती दिख रही है, वहीं इंडिया
‘ए’
की तरफ से बतौर ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज ‘ए’ के ख़िलाफ़ दो सेंचुरी ठोक डाली थी। केंट काउंटी
क्रिकेट ग्राउंड पर पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज ‘ए’ के ख़िलाफ़ दूसरी इनिंग में 188 रनों की बेजोड़ पारी खेली थी। इसी टूर पर
नॉर्थेंपटन में भी मुंबइया बल्लेबाज ने कैरेबियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते
हुए 102 रनों की उम्दा पारी खेली थी। काउंटी टीम लीसेस्टरशायर के ख़िलाफ़ उन्हीं
की मांद में घुसकर पृथ्वी ने 132 रनों की पारी खेल चयनकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट
किया था।
फिलहाल राहुल
द्रविड़ के शागिर्द पृथ्वी शॉ के सितारे बुलंदी पर हैं। आईपीएल में भी दिल्ली
डेयरडेविल्स की तरफ़ से खेलते हुए कुल 9 मैचों में 245 रन बनाये थे। इनमें दो
अर्धशतक भी शामिल थे।
सचिन से होती है पृथ्वी शॉ की तुलना
पृथ्वी
पंकज शॉ की बल्लेबाजी देख क्रिकेट प्रशंसकों को मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की
याद आ जाती है। क्रिकेट समीक्षकों के मुताबिक वे भारत के अगले सचिन तेंदुलकर हैं।
शॉ के खेलने के स्टाइल की बात की जाए तो वे दाहिने हाथ के बल्लेबाज होने के
साथ-साथ एक अच्छे ऑफ स्पिनर भी हैं। पृथ्वी शॉ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन
तेंदुलकर के बहुत अच्छे दोस्त हैं। MIG क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले पृथ्वी शॉ की टीम
में अर्जुन तेंदुलकर भी थे।
रिकॉर्ड का बादशाह है पृथ्वी शॉ
· छोटी सी उम्र में ही धमाका करने वाले
पृथ्वी शॉ वाकई में रिकॉर्ड के बादशाह हैं। 19 साल की उम्र में ही उन्होंने ढेरों
रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं।
· साल 2013 में महज 14 साल की उम्र में ही
पृथ्वी शॉ ने प्रख्यात हैरिस शील्ड प्रतियोगिता में रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाईस्कूल
की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 330 गेंदों पर धमाकेदार 546 रन बनाये थे और
रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज कराया था। पृथ्वी ने इस पारी के जरिये वर्ल्ड
क्रिकेट में धमाका कर दिया था। हालांकि साल 2016 में प्रणव धनावड़े ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।
· मात्र 17 साल की उम्र में पृथ्वी ने दिलीप
ट्रॉफी में डेब्यू किया और पहले ही मैच में इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए 154
रनों की धमाकेदार पारी खेल दी। इस शतकीय पारी के बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर की भी
बराबरी कर ली।
· तमिलनाडु के ख़िलाफ़ अपने पहले रणजी
ट्रॉफी मैच में पृथ्वी शॉ ने दूसरी पारी में विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते
हुए 120 रनों की ठोस पारी खेल घरेलू क्रिकेट में तहलका मचा दिया था। पहली पारी में
वे मात्र 4 रनों की निजी स्कोर पर आउट हो गये थे।
· दिलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी के अपने पहले
ही मैच में शतकीय पारी खेल वे चयनकर्ताओं की निगाहों पर चढ़ चुके थे लेकिन कम उम्र
और सीनियर टीम में जगह नहीं होने की वजह से कुछ वक्त तक इंतजार करना पड़ा। फिलहाल
अब वे टीम इंडिया का हिस्सा हो चुके हैं।
· 14 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर पृथ्वी शॉ ने अबतक
56.72 की औसत से कुल 1418 रन बनाये हैं। इसमें 188 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 7 शतक और 5 अर्धशतकीय पारी शामिल
है।




superb batsman prithvi shaw
ReplyDeleteWhat a wonderful player he is ...
ReplyDeleteDhawan ke liye bhi khatre ki ghanti
ReplyDeleteAre wah.....congrats prithvi shah.....keep it up👍🏻
ReplyDeleteNice topic
ReplyDeletegud job prithvi shah..👏👍keep it up..
ReplyDelete