Follow on Google+

18 साल की जेमिमा रोड्रिगेज ने रचा इतिहास, किया कुछ ऐसा कि युवराज से जुड़ गया डायरेक्ट कनेक्शन





श्रीलंका के कटुनायके में खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। इस मैच में महिला टीम की युवा और होनहार बल्लेबाज 18 साल की जेमिमा रोड्रिगेज ने तूफ़ानी पारी खेलते हुए क्रिकेट समीक्षकों को चौंका दिया। जेमिमा ने 36 रनों की पारी के दौरान श्रीलंकन गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। इस छोटी-सी पारी के दौरान रोड्रिगेज ने मात्र 15 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और 3 छक्के जड़ दिये। 

जेमिमा रोड्रिगेज की इस इनिंग की खासियत ये रही कि उन्होंने भारतीय पारी के चौथे ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर श्रीलंका के गेंदबाजों के होश फाख्ता कर दिये। ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। दरअसल, इस मैच में टॉस हारने के बाद भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक रन के कुल योग पर ही महिला टीम स्मृति मंधाना का विकेट गंवा बैठी। इसके बाद अनुभवी मिथाली राज का साथ देने आयी जेमिमा रोड्रिगेज ने इतिहास ही रच डाला। 


नीलाक्षी डि सिल्वा के उड़ाये होश

फर्स्ट डाउन बैटिंग करने आयी जेमिमा रोड्रिगेज ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने पारी के चौथे ही ओवर में मध्यम गति की तेज़ गेंदबाज नीलाक्षी डि सिल्वा की ख़बर ली और तूफ़ानी अंदाज में बैटिंग करते हुए कुल 24 रन बटोर लिये। इस ओवर में जेमिमा ने तीन छक्के, एक चौके और दो रन के साथ अपने इरादे जता दिये। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर जेमिमा ने दो रन हासिल किये और इसके बाद की लगातार तीन गेंदों पर उन्होंने तीन बेहतरीन आसमानी छक्के जड़ विरोधी खेमे में हलचल पैदा कर दी। रोड्रिगेज ने आखिरी गेंद को भी बाउंड्री पार पहुंचाते हुए चौका हासिल किया। 


युवराज सिंह से जुड़ा डायरेक्ट कनेक्शन

इस धमाकेदार पारी के जरिये जेमिमा रोड्रिगेज ने वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका दिया और एक नया इतिहास रच डाला। विदित है कि आज ही के दिन टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने साल 2007 में खेले गये टी-20 विश्वकप के दौरान इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाये थे और एक नया इतिहास रच डाला था। ठीक 11 साल बाद आज ही के दिन भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने धुआंधार पारी खेलकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।  

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

  1. वेलडन जेमिमा रोड्रिगेज, महिला क्रिकेट टीम की युवराज सिंह

    ReplyDelete
  2. Are wah....very good to hear that...well written

    ReplyDelete

loading...