Follow on Google+

एशिया कप 2018: पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के लिए बुरी ख़बर





एशिया कप के लीग मुक़ाबलों में पाकिस्तान को धोबी पछाड़ देने वाली टीम इंडिया के लिए बुरी ख़बर है। बुधवार को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेले गये अहम मुक़ाबले में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप से बाहर हो गये हैं। इस हरफनमौला खिलाड़ी के बाहर होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पांड्या के कवर के तौर पर तेज़ गेंदबाज दीपक चाहर को टीम में शामिल किया है। वहीं, बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल की जगह रविन्द्र जडेजा को एकबार फिर मौका दिया गया है। ग्रोइन प्रॉब्लम की वजह से शार्दुल ठाकुर भी टीम से बाहर हो गये हैं, उनकी जगह पंजाब के तेज़ गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया है।


एक्यूट लोअर बैक इंजरी से पीड़ित हैं हार्दिक

बीसीसीआई के मुताबिक टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक्यूट लोअर बैक इंजरी से पीड़ित है। 19 सितंबर को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ गेंदबाजी करते हुए वे कमर में दर्द की वजह से छटपटाते हुए ग्राउंड पर ही गिर गये थे, जिसके बाद टीम फिजियो पैट्रिक फरहर्ट के निर्देशानुसार स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लाया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की माने तो फिलहाल वे खड़े होने की स्थिति में हैं लेकिन वे गंभीर रूप से चोटिल हैं लिहाजा उनकी जगह पर दीपक चाहर को दुबई में टीम में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। 

वहीं, बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल भी उंगली में चोट की वजह से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह स्पिनर रविन्द्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। जडेजा को तक़रीबन सालभर बाद टीम में जगह मिली है। 


खिलाड़ियों के चोटिल होने की बढ़ी समस्या

क्रिकेट विशेषज्ञों की माने तो यूएई की भीषण गर्मी की वजह से खिलाड़ियों में डिहाइड्रेशन की अधिक समस्या हो रही है। हार्दिक पांड्या भी इसी के शिकार हुए हैं। विदित है कि बीते कुछ महीनों से खिलाड़ियों में चोट की समस्या बढ़ती ही जा रही है। कंधे की चोट से हलकान विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के बाद स्विंग के सुल्तान और तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी बैक इंजरी की वजह से इंग्लैंड टूर से बाहर हो गये थे। हालांकि अब वे पूरी तरह से फिट हैं और एशिया कप में धमाल मचा रहे हैं। आयरलैंड दौरे पर ही यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को भी चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें भी टीम से बाहर बैठना पड़ा था। 

अधिक लोड की वजह से पांड्या हुए चोटिल!

फिलहाल टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर शामिल हार्दिक पांड्या सभी फॉर्मेट में एकादश के चहेते बने हुए हैं। वे टी-20, वन-डे के साथ-साथ टेस्ट मैच में भी रेगुलर प्लेइंग 11 के हिस्सा रहे हैं। हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीकी टूर से ही सभी फॉर्मेट में लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस के लिए सभी मैच खेले। इसके बाद इंग्लैंड टूर पर भी आखिरी यानी ओवल टेस्ट को छोड़कर सभी फॉर्मेट में वे टीम के नियमित खिलाड़ी रहे लिहाजा टीम मैनेजमेंट को उनपर ख़ास ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य में वे रेगुलर क्रिकेट की वजह से चोटिल न हो जाएं।  
   
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

  1. टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका, बैलेंस बनाना होगा बहुत मुश्किल

    ReplyDelete
  2. Hardik ke chotil hone se team India ke anya player par dabaw badhega.

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल दुरुस्त फरमाया आपने, अब टीम का संयोजन बनाना काफी मुश्किल होगा।

      Delete
  3. Oo.....that’s really sad.....hope he will come back soon...👍🏻

    ReplyDelete
  4. so sad....🙁get well soon hardik pandya...hope u will cm back soon in team...

    ReplyDelete

loading...