Follow on Google+

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने ऋषभ पंत की कीपिंग पर उठाये सवाल, इस होनहार विकेटकीपर की कर दी वक़ालत




भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर नयन मोंगिया ने ऋषभ पंत की कीपिंग पर नाखुशी जाहिर की है। नयन मोंगिया के मुताबिक पंत की विकेटकीपिंग में कई खामियां हैं। उसकी कीपिंग में सुधार की काफी गुंजाइश है। नयन मोंगिया के अलावा पूर्व टेस्ट क्रिकेटर किरण मोरे और दीपदास गुप्ता ने भी ऋषभ पंत की कीपिंग देख हैरानी जतायी है। पूर्व भारतीय विकेटकीपरों के मुताबिक उन्हें टेस्ट स्तर का कीपर बनने के लिए काफी सुधार की जरूरत है। 

दरअसल, पूर्व भारतीय विकेटकीपरों ने ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर इसलिए सवाल खड़े किये हैं क्योंकि उन्होंने तीन टेस्ट की छह पारियों में 76 रन बाई के तौर पर दिये हैं। हालांकि इनमें 20-25 रन उनकी गलतियों की वजह से नहीं गये हैं लेकिन फिर भी 50 रन बाई के तौर पर माने तो वो विकेटकीपर की लिहाज से काफी है। 


पंत की कीपिंग पर उठ रहे सवाल

फिलहाल ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर उठ रहे सवाल के बाद किरण मोरे, नयन मोंगिया और दीपदास गुप्ता का कहना है कि युवा विकेटकीपरों को लेकर बीसीसीआई और सेलेक्टर्स की स्पष्ट नीति होनी चाहिए। सभी का मानना है कि अगले तीन-चार महीने ऋद्धिमान साहा नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में तकनीकरूप से दक्ष किसी अच्छे विकेटकीपर को बैक करना चाहिए। हालांकि इन सभी सवालों को पंत ने ओवल टेस्ट के दौरान लगाये गये धुआंधार शतक से खामोश कर दिया है। विदित है कि मंगलवार को ओवल में युवा ऋषभ पंत ने 114 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी और अंग्रेजों के पसीने छुड़ा दिये थे। 

आईपीएल को न बनाया जाए पैमाना: मोंगिया

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज नयन मोंगिया का कहना है कि आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन को आधार बनाकर टीम इंडिया में चुना जाना ग़लत नीति है। ऋषभ पंत अभी काफी युवा हैं। उनकी विकेटकीपिंग की बेसिक्स सही नहीं है लिहाजा काफी सुधार की आवश्यकता है। चिंता की बात ये ही कि अगर वह इंग्लैंड जैसी पिचों पर स्पिनर्स के सामने कीपिंग नही कर पा रहे हैं तो इंडिया की चौथे-पांचवें दिन की पिच पर वह कैसे सफलता हासिल कर पाएंगे?


मोंगिया ने की पार्थिव की वक़ालत

नयन मोंगिया ने दो टूक लहजे में पार्थिव पटेल का नाम लेते हुए कहा कि वे टीम इंडिया के विकेटकीपर के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने पार्थिव की वक़ालत करते हुए कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि पार्थिव पटेल को दक्षिण अफ्रीकी टूर के बाद क्यों दरकिनार कर दिया गया? वे तकनीक रूप से बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी दक्ष हैं।  


SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

3 comments:

  1. वैसे शतक मारने के बाद पंत ने जोरदार दावेदारी पेश कर दी है।

    ReplyDelete
  2. Very nice article.
    Pant is not suitable for tests as I think...

    ReplyDelete

loading...