फर्श से अर्श तक का
सफ़र तय कर चुके टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ज़मीन से जुड़े
हुए इंसान है। वर्ल्ड क्रिकेट में ऊंची मुकाम हासिल करने के बाद भी रुआब उनसे कोसों
दूर है। रांची के राजकुमार के नाम से लोकप्रिय माही झारखण्ड के साथ-साथ देश के
दुलारे हैं। उनकी सरलता और सौम्यता का हर कोई दीवाना है, तभी तो हर आम आदमी उनसे
डायरेक्ट कनेक्ट हो जाता है। बड़ा ओहदा हासिल करने के बाद भी ये स्टार खिलाड़ी
अपनी परंपराओं को नहीं भूला है और आज भी बखूबी पालन कर रहा है। वे खूंटी स्थित देउड़ी माता के भक्त हैं और वे माता की पूजा बड़ी श्रद्धा से करते हैं।
एशिया कप
में जीत की मांगी दुआ
टीम इंडिया के पूर्व
कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी झारखण्ड के खूंटी स्थित देउड़ी मां के परम भक्त हैं।
एशिया कप के लिए टीम की रवानगी से पूर्व माही ने देउड़ी माता के दर्शन किये और
मत्था टेका। उन्होंने एशिया कप में टीम इंडिया की जीत की दुआ मांगी। पूजा-अर्चना
करने के बाद माही ने वहां मौजूद लोगों से भी मुलाक़ात की और जमकर तस्वीरें खिंचवाई।
इस दौरान उनके प्रशंसक भी काफी गर्मजोशी से मिले।
माता की चौखट पर
पहुंचे रांची के राजकुमार काफी सिंपल लुक में दिखे। हालांकि इस दौरान उनका फुटबॉल
प्रेम जरूर नज़र आया। उन्होंने ख्यातिप्राप्त फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की
टी-शर्ट भी पहन रखी थी। साथ ही खाकी रंग की ट्राउजर में भी फब रहे थे।
देउड़ी
माता में है अगाध श्रद्धा
विदित है कि स्कूल
के दिनों से लेकर क्रिकेट में जारी संघर्ष के वक्त में भी महेन्द्र सिंह धौनी देउड़ी
माता के दर्शन जरूर करते थे और आज भी वे देउड़ी माता के भक्त हैं। सोलहभुजाओं वाली
देउड़ी माता पर उनकी अगाध श्रद्धा है। प्रत्येक दौरे की रवानगी से पूर्व और जोरदार
सफलता हासिल करने के बाद माही देउड़ी माता को जरूर याद करते हैं।
साल 2011 में विश्वकप
जीतने के बाद भी माही ने देउड़ी माता के दर्शन किये थे। यहीं नहीं, आईपीएल में भी
सफलता हासिल करने के बाद वे माता की चौखट पर मत्था जरूर टेकते हैं। रांची-टाटा हाइवे पर स्थित यह मंदिर माही
की श्रद्धा के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है। हरभजन सिंह, शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा धवन ने
भी इस मंदिर में माता की चौखट पर मत्था टेका है।



jai mata di
ReplyDeleteJai mata di
ReplyDeleteVery nice story...
ReplyDeleteAre wah....Jai mata di.....🙏🏻
ReplyDeletejai mata di🙏
ReplyDelete