एशिया कप पर दोबारा
से अधिकार जमाने के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम दुबई पहुंच गयी
है और शुक्रवार से अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गयी है। 18 सितंबर को
टीम इंडिया हांगकांग के ख़िलाफ़ ताल ठोक कर दौरे की शुरुआत करेगी, वहीं अगले ही
दिन यानी 19 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के मध्य होने वाला बहुप्रतीक्षित हाई
वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज मैच में विरोधी टीम को पटखनी देने के लिए टीम
इंडिया ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है।
भिड़ंत
से पूर्व माही-मलिक ने मिलाया हाथ
शुक्रवार को दुबई
में भारतीय टीम ने जमकर नेट प्रैक्टिस की और अपनी खामियों पर फोकस किया। हालांकि
अभ्यास सत्र के दौरान एक रोचक नज़ारा देखने को मिला, जब दूसरी तरफ प्रैक्टिस कर
रही पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर शोएब मलिक ने अचानक से इंडियन कैंप में एंट्री मारी
और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी की तरफ मुखातिब होते हुए उनकी मिजाजपुर्सी की।
इस दौरान माही ने चेहरे पर मुस्कान लिये शोएब मलिक का स्वागत किया और हाथ मिलाते
हुए हालचाल लिया।
खिलाडियों
के बीच है दोस्ताना
इस मुलाक़ात के
दौरान रोहित शर्मा, युवा पेसर खलील अहमद, युजवेन्द्र चहल भी मौजूद थे लेकिन सभी
अपनी प्रैक्टिस में मशगूल दिखे। हालांकि शुरुआत में कप्तान रोहित शर्मा ने हंसकर
शोएब मलिक का भी इस्तकबाल किया । विदित है कि मैदान पर भारत-पाकिस्तान के
खिलाड़ियों के बीच होने वाली जोर आजमाइश के उलट मैदान के बाहर दोनों टीमों के
खिलाड़ियों का दोस्ताना रवैया दिखता है। इसकी बानगी एकबार फिर दुबई में देखने को
मिली।
ग़ौरतलब है कि पिछली
मर्तबा दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के फ़ाइनल में भिड़ीं थी, जहां पाकिस्तान ने
टीम इंडिया को शिकस्त देकर चैपिंयस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इस मैच में पाकिस्तान
के सलामी बल्लेबाज फख़र जमां ने धुआंधार पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलायी थी।



मैदान से बाहर दोनों देशों के खिलाड़ियों का हमेशा दोस्ताना रवैया रहा है।
ReplyDeleteबहुत कुछ सिख ले रही है पाकिस्तान की टीम अपनी गलतियों से।
ReplyDeleteबहुत कुछ सिख ले रही है पाकिस्तान की टीम अपनी गलतियों से।
ReplyDeleteपाकिस्तानी टीम हीरो फखर पे रहेगी सबकी नजर तो इधर रोहित की टक्कर आमिर से हो सकती है
ReplyDeleteNice story....👍🏻
ReplyDeletegud to see frndly behav btwn indian nd pak cricketers.......
ReplyDeletePakistan always been a competitor of Indian team but they can't beat Indians without any fullproof planing.
ReplyDeletewill be vrry exciting day on 19 sept......indiaaaa indiaaaaaa🇮🇳
ReplyDeletejit to team India ki hi hogi...
ReplyDelete