Follow on Google+

'केरल एक्सप्रेस' एस. श्रीसंत ने कहा कुछ ऐसा कि पूर्व साथी खिलाड़ियों को लग जाएगी मिर्ची






केरल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शातांकुमारन श्रीसंत ने इंग्लैंड में हाल में संपन्न हुए टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय तेज़ गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नाखुशी जाहिर की है। रियलिटी शो बिग बॉस के प्रतिभागी बनने से पहले श्रीसंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा, जो काफी पीड़ादायक है। श्रीसंत ने सीरीज के दौरान क़रीबी मुक़ाबलों में मिली हार के लिए भारत के पेस अटैक को जिम्मेदार ठहराया।


श्रीसंत ने इशांत पर साधा निशाना

केरल एक्सप्रेस ने टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाजों को निशाने पर लेते हुए कहा कि इंग्लैंड के टेलेंडर्स को निपटाने में पेस अटैक बुरी तरह मात खा गयी, जिसकी वजह से क़रीबी मुक़ाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। श्रीसंत की माने तो उन्होंने इंग्लैंड सीरीज काफी फॉलो किया। वे टीम के तेज़ गेंदबाजी से नाखुश हैं। उन्होंने टीम के अनुभवी तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे टीम के सबसे अनुभवी फास्ट बॉलर हैं। उन्हें सीरीज के दौरान 18 नहीं बल्कि 25 विकेट लेने चाहिए थे। एक पारी में 5 विकेट लेने के बदले अगर वे हर पारी में 2 या 3 विकेट हासिल करते तो टीम इंडिया की राह आसान हो जाती। 


टीम इंडिया की पेस अटैक पर उखड़े श्रीसंत

केरल एक्सप्रेस ने साल 2007 सीरीज का जिक्र करते हुए कहा कि उस सीरीज में मैं भी जहीर ख़ान और आरपी सिंह के साथ मौजूद था। हमने लार्ड्स टेस्ट बचाया था। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मैं ये नहीं कह रहा कि हम बेस्ट बॉलिंग अटैक थे लेकिन फिर भी हमने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम का सिर फख्र से ऊंचा किया था। विदित है कि साल 2007 की टेस्ट सीरीज के दौरान श्रीसंत ने 9 विकेट जबकि जहीर ख़ान ने सर्वाधिक 18 और आरपी सिंह ने कुल 12 विकेट झटके थे जबकि हाल में संपन्न हुए पटौदी ट्रॉफी के दौरान इशांत शर्मा ने 18, मो. शमी ने 16, जसप्रीत बुमराह ने 14 और हार्दिक पंड्या ने 10 विकेट हासिल किये थे। 


ग़ौरतलब है कि केरल एकसप्रेस के नाम से मशहूर श्रीसंत पर साल 2013 आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में नाम जुड़ने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्रतिबंध लगा रखा है। श्रीसंत की माने तो वे जल्द से जल्द मैदान पर दोबारा वापसी करना चाहते हें, बस कोर्ट के फैसले का इंतजार है। विदित है कि श्रीसंत इनदिनों मैदान से इतर मलयालम फिल्मों में अपना भाग्य आजमा रहे हैं लिहाजा उन्होंने जबरदस्त बॉडी बना ली है। फिलहाल वे बिग बॉस - 12 में भी प्रतिभागी हैं।

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

  1. पेस अटैक नहीं बल्कि बल्लेबाजों की नाकामी से हारी है टीम इंडिया

    ReplyDelete
  2. It was completely failure of batting order...

    ReplyDelete

loading...