पाकिस्तान का
गेंदबाजी आक्रमण एकबार फिर टीम इंडिया के सूरमाओं का इम्तिहान लेने को तैयार है।
बुधवार को बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुक़ाबले से पहले ही दोनों टीमों की तरफ़
से जुबानी जंग तेज़ गयी है। पाकिस्तान की पेस बैटरी और हांगकांग के ख़िलाफ़ पहले
मैच में धड़ाधड़ तीन विकेट चटकाने वाले उस्मान ख़ान शिनवारी ने टीम इंडिया को
चेतावनी देते हुए कहा है कि आगामी मैच में टीम इंडिया के शीर्षक्रम को नेस्तनाबूद
करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
भारत
के ख़िलाफ़ पंजा मारने का लक्ष्य
हांगकांग के ख़िलाफ़
पहले मैच में तीन विकेट झटकने के बाद उस्मान ख़ान शिनवारी के हौंसले बुलंद हैं। रफ्तार
के इस सौदागर ने भारत के ख़िलाफ़ अगले मैच में 5 विकेट हथियाने का लक्ष्य रखा है।
उस्मान के मुताबिक वो रोहित शर्मा और उसकी ब्रिगेड का कड़ा इम्तिहान लेने को तैयार
है। इस बड़े मुक़ाबले के बारे में शिनवारी का मत है कि भारत-पाकिस्तान के मैच में
जिसका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ होता है, उसका करियर नई ऊंचाइयों को छूता है लिहाजा इस
मैच को अपना बनाने के लिए सबकुछ झोंकने को तैयार है।
विदित है कि
पाकिस्तान के इस नये तेज़ गेंदबाज ने एशिया कप के दूसरे मैच यानी
पाकिस्तान-हांगकांग के मैच में बेहतरीन लाइन-लेंथ का नमूना पेश कर बल्लेबाजों के
छक्के छुड़ा दिये थे। उस्मान ख़ान शिनवारी ने हांगकांग के ख़िलाफ़ कमाल की
गेंदबाजी करते हुए 7.3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके थे। बायें हाथ के इस पेसर
ने हालात का भरपूर फ़ायदा उठाते हुए अनुशासित गेंदबाजी की थी।
एक
नज़र में उस्मान ख़ान शिनवारी:
·
7 वन-डे
मैचों में 10.55 की औसत से कुल 18 विकेट चटका चुके उस्मान ख़ान शिनवारी ने साल
2013 में ही पहली मर्तबा चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।
·
साल
2013 में डिपार्टमेंटल टी-20 कप के फ़ाइनल में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान
मिसबाह-उल-हक़ की टीम SNGPL के सपने को चकनाचूर कर जबरदस्त स्विंग और तेजी
की बदौलत 3.1 ओवरों में ही 9 रन देकर 5 विकेट झटक लिये थे।
·
इस
शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें पाकिस्तान टीम में भी टी-20 मैच के लिए सेलेक्ट
किया गया लेकिन पहले मैच में उस्मान ने ख़ास प्रभावित नहीं किया।
·
साल
2017 में वन-डे मैचों के लिए टीम का हिस्सा बनने के बाद दूसरे एकदिवसीय मैच में ही
अपना दम दिखाया और श्रीलंका के शीर्ष क्रम को झकझोर कर रख दिया। इस मैच में 21 बॉल
के अंदर ही उस्मान ने 5 विकेट झटक लिये और लंकन शेर को 103 रनों से शिकस्त देने में
अहम भूमिका निभायी।
·
गेंद को
अंदर और बाहर करने में माहिर उस्मान ख़ान शिनवारी ने अपने छोटे से करियर में अबतक
एक मर्तबा 5 और एकबार 4 विकेट झटक विरोधियों की कमर तोड़ दी है। हालांकि वे पीठ की
चोट से भी हमेशा परेशान रहते हैं।
फिलहाल पाकिस्तान के
इस तेज़ गेंदबाज से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा क्योंकि दिन विशेष
पर ये खिलाड़ी कुछ भी कर सकता है।



उस्मान के सारे सपने हो जाएंगे चकनाचूर
ReplyDeleteGadhe kabhi shero ka shikar nahi karte...
ReplyDeletebakwas or raha hai usman Khan.
ReplyDeleteBaate badi badi karne se nhi hoga Usman Khan.....
ReplyDeleteHawa hai aai hai to udd jaige
ReplyDeletePakistan ki haar nishchit hai
ReplyDeletePakistan harega
ReplyDeletejeet hmari hi hogi....🇮🇳
ReplyDelete