Follow on Google+

दिलदार निकला काबुल का ये काबिल खिलाड़ी, बर्थ-डे पर मिला ख़ास अवॉर्ड कर दिया इस दिग्गज को समर्पित





वर्ल्ड क्रिकेट की सनसनी और युवा अफगानी लेग स्पिनर राशिद ख़ान के इनदिनों जलवे हैं। बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ वे अपनी भलमनसाहत के लिए भी क्रिकेट की दुनिया में चर्चित हैं। गुरुवार को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेले गये मुक़ाबले में राशिद ख़ान ने अफगानिस्तान की डूबती नैया को दमदार बल्लेबाजी कर पार लगाया और फिर अपनी फिरकी के जाल में विरोधियों को फांस कर जोरदार पटखनी दे दी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए लेग स्पिनर राशिद ख़ान को उनके जन्मदिन के मौके पर ही मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया। 


हरफ़नमौला खेल से राशिद ने जीता दिल

गुरुवार को अबूधाबी में खेले गये मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं थी। 28 रनों के कुल योग पर ही दो विकेट गिर गये थे। इस मुश्किल घड़ी में मो. शहजाद (37) और हसमतुल्लाह (58 रन) ने पारी को संवारा लेकिन दोनों बैट्समैन के आउट होते ही अफगानिस्तान की नैया एकबार फिर मझंधार में फंस गयी और कुल 160 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दी लेकिन आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे इस सिचुएशन में राशिद ख़ान ने गुलबदीन नईब के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की और विरोधी टीम को फाइटिंग टोटल दिया। दोनों खिलाड़ियों ने मुश्किल हालात से पार पाते हुए टीम के स्कोर को 255 रनों तक ले गये। राशिद ख़ान ने 32 गेंदों पर 57 रनों की जबरदस्त पारी खेली, वहीं गुलबदीन ने 38 गेंदों पर 42 रनों की अहम पारी खेली। 


मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड किया समर्पित

गेंदबाजी के दौरान भी काबुल के इस काबिल लेग स्पिनर ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाये और खुद को बर्थ-डे गिफ्ट दिया। विदित है कि गुरुवार को इस प्रतिभाशाली गेंदबाज का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्हें ऑलराउंड खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया लेकिन राशिद ख़ान ने ये अवॉर्ड अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन आतिफ मशाल को समर्पित कर दिया। बकौल राशिद ख़ान, उन्होंने देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हाल के वर्षों में काफी अच्छा काम किया है। 

ग़ौरतलब है कि लेग स्पिनर राशिद ख़ान वन-डे इतिहास में अपने बर्थ-डे पर मैच में 50 से अधिक रन बनाने और 2 विकेट झटकने वाले पहले खिलाड़ी हैं। एशिया कप में अफगानिस्तान की टीम सुपर-4 में पहुंच चुकी है और 21 सितंबर को उसका मुक़ाबला पाकिस्तान से होगा। 



रिकॉर्डबुक में राशिद ख़ान

वन-डे: 49 मैचों में 14.06 की औसत से कुल 112 विकेट चटकाये, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – वेस्ट इंडीज के ख़िलाफ़ 18 रन देकर 7 विकेट।

टी-20: 35 मैचों में 12.40 की औसत से 64 विकेट झटके, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – आयरलैंड के ख़िलाफ 3 रन देकर 5 विकेट।

टेस्ट: 1 टेस्ट में 77 की औसत से 2 विकेट चटकाये, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – भारत के ख़िलाफ़ 154 रन देकर 2 विकेट झटके।
      
     
 


       
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

6 comments:

  1. लंबी रेस का घोड़ा है राशिद ख़ान

    ReplyDelete
  2. Congrats for man of the match Rashid Khan.......very Well played and very well described article

    ReplyDelete
  3. Bhai Rasid ke hum dewane hai when he play for hyderabad but when he play against India then😠

    ReplyDelete
  4. so swt of u rashid khan...nd congrats for man of d match...

    ReplyDelete

loading...