Follow on Google+

कमबैक के बाद ‘सर जडेजा’ की दहाड़, भरे मन से कह दी दिल की बात, प्रशंसक रह गये सन्न





बायें हाथ के लेग स्पिनर अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किये गये फिरकी गेंदबाज सर रविन्द्र जडेजा ने आखिरकार बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मिले मौके को दोनों हाथों से लपक लिया। सौराष्ट्र के इस दमदार खिलाड़ी ने 480 दिनों के बाद वन-डे स्क्वॉयड में जगह मिलने के बाद विरोधी खेमे में खलबली मचा दी। सुपर-4 में बांग्लादेश के सूरमाओं को अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर चार अहम विकेट झटक लिये। लंबे अंतराल बाद मिली इस कामयाबी पर रविन्द्र जडेजा फूले नहीं समा रहे। 


हो गया लंबा इंतज़ार, अब नहीं मानूंगा हार

वापसी के बाद मैन ऑफ द मैच का पहला पुरस्कार हासिल करने वाले सर जडेजा ने दिल की बात जाहिर करते हुए कहा कि वे इस कमबैक को कभी नहीं भूलेंगे। ताउम्र मैं इसे याद रखूंगा क्योंकि इस लम्हें को जीने के लिए मैंने 480 दिनों का इंतजार किया है। मैच के बाद प्रेस से मुखातिब होते हुए जडेजा ने बताया कि इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ओवल टेस्ट में मिले मौके के बाद उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। 

दरअसल, लंबे वक्त से एकदिवसीय टीम से बाहर होने के साथ-साथ टेस्ट में भी अधिक मौके नहीं मिल रहे थे लिहाजा मैंने ठान लिया था कि जब भी मौका मिलेगा, उसे पूरी तरह भुनाना है क्योंकि यही सिर्फ उनके हाथ में है। बकौल जडेजा, वे अपनी गेम पर ध्यान दे रहे थे ताकि मौका मिलते ही वे लंबी छलांग लगा सकें।


आलोचकों को किया खामोश

सर जडेजा की माने तो ओवल टेस्ट में उनकी मुराद पूरी हुई और वे मिले मौके को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में तब्दील कर सके। ओवल टेस्ट की पहली पारी में सौराष्ट्र के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अंग्रेजों के ख़िलाफ़ 79 रन देकर कुल 4 विकेट झटके और बल्ले से भी नाबाद 86 रनों का अहम योगदान दिया, वहीं दूसरी पारी में सर जडेजा ने 179 रन देकर 3 विकेट झटके और 13 रन बनाये। उनकी इस परफॉर्मेंस की बदौलत टीम इंडिया टेस्ट मैच के आखिरी दिन तक गेम में बनी रही। 


वर्ल्ड कप टीम को लेकर जडेजा खामोश 

वन-डे स्क्वॉयड में वापसी के बाद अब क्रिकेट प्रशंसक रविन्द्र जडेजा को आगामी विश्वकप में भी विरोधियों को रौंदते हुए देखना चाहते हैं लेकिन इस सवाल पर रविन्द्र जडेजा अभी खामोशी की चादर ओढ़ लेते हैं। जडेजा की माने तो 2019 वर्ल्ड कप के लिए अभी काफी वक्त है लिहाजा वे इसके बारे में अभी नहीं सोच रहे। अभी हमें काफी मैच खेलने हैं इसलिए मैं अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहता। फिलहाल रविन्द्र जडेजा के इस प्रदर्शन ने क्रिकेट आलोचकों को खामोश कर दिया है, वहीं, दूसरे लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव के लिए भी ख़तरे की घंटी बजने लगी है। 

  
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

8 comments:

  1. gud job jadejaa...👏🏼keep it up👍

    ReplyDelete
  2. Badhiya gendbaji k sath badhiya folder hai

    ReplyDelete
  3. Badhiya gendbaji k sath badhiya folder hai

    ReplyDelete
  4. That's why we call him Sir Jadeja Great come back

    ReplyDelete
  5. aate hi jaddu ne machaya dhamal..keep it up .

    ReplyDelete
  6. Wah ....kya baat hai....perfect come back....👌🏻👌🏻

    ReplyDelete
  7. Mehnat rang lati hai.Best of luck Ravindra jadeja.

    ReplyDelete

loading...