मुंबई के होनहार
बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने घरेलू क्रिकेट में तहलका मचा रखा है। विजय हजारे ट्रॉफी के
चौथे राउंड की शुरुआत में एलीट ग्रुप ‘ए’ के मैच में “छोटा सचिन” ने विरोधी गेंदबाजों की ख़बर लेते हुए धमाकेदार
शतक जड़ डाला। शॉ ने रेलवे के ख़िलाफ़ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों पर
14 चौके और 6 छक्कों की मदद से 129 रन ठोक डाले। इस पारी के दौरान पृथ्वी शॉ ने
मात्र 61 गेंदों का सामना करते हुए सैकड़ा जड़ा और कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये। मुंबई
ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में रिकॉर्ड 400 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विरोधी
गेंदबाजों को ‘पृथ्वी’ ने चटायी धूल
बेंगलुरु के एम.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले
बल्लेबाजी करना का फैसला किया। हालांकि शुरुआती दौर में उनका ये फैसला ग़लत साबित
हुआ, जब खुद रहाणे मात्र 3 रन बनाकर तेज़ गेंदबाज अनुरीत सिंह की गेंद पर
विकेटकीपर अमित पौनिकर को कैच थमा बैठे। कप्तान के आउट होने के बाद मैदान पर आए
श्रेयस अय्यर ने पृथ्वी शॉ के साथ मुंबई की कमान संभाली और विरोधी खेमे में खलबली
मचा दी।
पृथ्वी शॉ के साथ-साथ अय्यर ने भी खुलकर बल्लेबाजी की और दोनों ने दूसरे
विकेट के लिए कुल 161 रन जोड़ दिये। पृथ्वी शॉ ने 129 रनों
की इस पारी के दौरान बल्लेबाजी का बेहतरीन नमूना पेश किया। कट, पुल, स्ट्रेट ड्राइव,
कवर ड्राइव लगाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शतक पूरा करने के बाद वे कानपुर
के रहवासी दाहिने हाथ के ऑफ ब्रेक बॉलर प्रशांत अवस्थी के शिकार हुए। शॉ के आउट
होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अय्यर का बखूबी साथ दिया और बहती गंगा में हाथ धो डाला।
सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 55 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की
मदद से 67 रनों की उम्दा पारी खेली।
विरोधियों
पर जमकर बरसे श्रेयस अय्यर
पृथ्वी शॉ की तरह
श्रेयस अय्यर ने भी रेलवे के गेंदबाजों को बौना साबित करते हुए 118 गेंदों पर 144
रनों की लंबी पारी खेल दी। अय्यर की शतकीय पारी की खासियत ये रही कि उन्होंने इस
इनिंग में मात्र 8 चौके लगाये लेकिन छक्कों की बरसात कर दी। श्रेयस अय्यर ने 144
रनों की पारी के दौरान कुल 10 गगनचुंबी छक्के लगाये और विरोधियों को हैरत में डाल
दिया। अय्यर और सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद सिद्धार्थ लाड और आदित्य तारे
ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए 50 ओवर में मुंबई का कुल स्कोर 400 रन तक ले गये।
फिलहाल मुंबई रणजी
टीम ने इतना विशाल स्कोर खड़ा कर ये जता दिया है कि आगामी घरेलू सर्किट में एकबार
फिर उनका ही जलवा देखने को मिलेगा। वे विरोधी टीम को रौंदने के लिए पूरी तरह से
कमर कस चुके हैं।



sprbbb bating....👏🏼
ReplyDeleteShandaar
ReplyDeleteFuture of Indian cricket...
ReplyDeleteBhai ye naye jammane ke sitare hai bahar time naa barbad karo
ReplyDeletenice information. ....
ReplyDeleteDono hai team me aane ke dawedaar....
ReplyDeleteShaw is immensely talented, he should be included in Team India.
ReplyDeleteVery nice .....hope ,soon they will get chance to represent India ...👍🏻
ReplyDelete