7
अक्टूबर से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ यूएई में शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए
कंगारू इनदिनों दुबई के ICC क्रिकेट एकेडमी में जमकर पसीना बहा रहे हैं। पिछली टेस्ट सीरीज में
पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह के ख़िलाफ़ मिली नाकामी को लेकर ऑस्ट्रेलियन
टीम काफी चिंतित है लिहाजा कोच जस्टिन लैंगर की अगुवाई में कंगारू अथक मेहनत कर
रहे हैं और लेग स्पिनर शादाब ख़ान और यासिर शाह की काट ढूंढने की कोशिश कर रहे
हैं। पाकिस्तान के स्पिनर्स के ख़िलाफ़ बनायी जा रही योजना को अमली जामा पहनाने के
लिए तीन भारतीय क्रिकेटर भी हरसंभव मदद कर रहे हैं।
पाकिस्तानी
स्पिनर्स से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर
एस. श्रीराम को सलाहकार कोच नियुक्त किया है। वहीं, भारत के दो स्पिनर प्रदीप साहू
और केके जियास को भी टीम से जोड़ा गया है। प्रदीप साहू और केके जियास कंगारुओं को प्रैक्टिस
कराने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी के गुर भी सिखाएंगे ताकि आगामी सीरीज में
पाकिस्तान का डंटकर मुक़ाबला कर सकें।
एस.
श्रीराम, प्रदीप साहू और केके जियास की नियुक्ति के संबंध में ऑस्ट्रेलियाई टीम की
तेज़ गेंदबाजी की बागडोर संभालने वाले पीटर सिडल ने कहा कि तीनों माहिर स्पिनर्स
की मौजूदगी से टीम का हौसला बढ़ा है और कलाई के स्पिन को समझने में काफी मदद मिली
है। फिलहाल तीनों भारतीय दुबई की तपती दोपहरी में भी कंगारुओं को जमकर अभ्यास करा
रहे हैं और स्पिन गेंदबाजी से निपटने के टिप्स दे रहे हैं।
कौन है प्रदीप साहू और केके जियास
अंतर्राष्ट्रीय
स्तर पर कम प्रचलित प्रदीप साहू और केके जियास भारतीय स्पिनर हैं। दोनों भारत के
घरेलू क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं। प्रदीप साहू ने हरियाणा रणजी टीम का
प्रतिनिधित्व किया है जबकि केके जियास केरल से संबंध रखते हैं।
2002-03
सीजन के दौरान प्रदीप साहू ने मात्र 17 साल की उम्र में हरियाणा रणजी टीम की तरफ
से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बतौर लेग स्पिनर डेब्यू किया था। अपनी टीम के साथी और
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर अमित मिश्रा की मौजूदगी की वजह से घरेलू क्रिकेट में
उन्हें अधिक मौके नहीं मिले लिहाजा वे घरेलू सर्किट में अधिक प्रभावित नहीं कर
पाये।
लीग मैच में झटका था 10 विकेट
साल 2014
में मुंबई के कांगा लीग में अपनी गेंदबाजी से लेग स्पिनर प्रदीप साहू ने काफी
प्रभावित किया था। लीग के एक मैच में प्रदीप ने कुल 10 विकेट झटक क्रिकेट
समीक्षकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसी का नतीजा था कि आगामी आईपीएल में वे
राजस्थान रॉयल्स और फिर किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे।
रिकॉर्डबुक (बल्लेबाजी) में प्रदीप साहू
फर्स्ट क्लास : 13 मैचों में 24.94 की औसत से कुल 449 रन बनाये, सर्वश्रेष्ठ स्कोर-
72 रन
लिस्ट ‘ए’ : 15 मैचों में 19.20 की औसत से कुल 288 रन, सर्वश्रेष्ठ
प्रदर्शन – 47 रन
रिकॉर्डबुक (गेंदबाजी) में प्रदीप साहू:
फर्स्ट क्लास: 13 मैचों में 39.15 की औसत से कुल 13 विकेट, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 96 रन
देकर 6 विकेट
लिस्ट ‘ए’ : 15 मैचों में 18.71 की औसत
से कुल 7 विकेट, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 24 रन देकर 3 विकेट
कौन है केके जियास
21
अक्टूबर 1991 में केरल के कालीकट में जन्मे केके जियास स्लो लेफ्ट आर्म चाइनामैन
बॉलर हैं। वे आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से भी खेल चुके हैं। वे अमित
मिश्रा, इमरान ताहिर और शाहबाज नदीम के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स का ड्रेसिंग रूम
शेयर भी किये हैं।




स्मिथ और वॉर्नर के बगैर बेकार हैं कंगारु
ReplyDeleteTest team ki jaan hai smith
ReplyDeleteWell written......👌🏻
ReplyDeletenyc article...
ReplyDeletepresent time sissies hai weak...spiners phir karenge pareshan
ReplyDelete