Follow on Google+

बांग्लादेश के ख़िलाफ़ हार के बाद घिरे सरफराज, पूर्व क्रिकेटर्स ने लताड़ते हुए ये क्या कह दिया




एशिया कप में पाकिस्तान के चारों खाने चित्त होने के बाद एकबार फिर कप्तान सरफराज अहमद सवालों के घेरे में आ गये हैं। डेढ़ साल पूर्व चैंपियंस ट्रॉफी में अलहदा कप्तानी कर क्रिकेट समीक्षकों का दिल बाग-बाग करने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज को अब सवालों के बाउंसर का सामना करना पड़ रहा है। क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर भी उनकी कप्तानी को लेकर पशोपेश में हैं और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को तुक्का मान रहे हैं।

पाक टीम पर आगबबूला हुए रमीज 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स की माने तो एशिया कप में मिली तीन क़रारी हार (दो टीम इंडिया और एक बांग्लादेश के ख़िलाफ़) से ये साबित हो गया है कि एशियाई देशों के बीच पाकिस्तान कहीं नहीं ठहरता। अगर ऐसा ही हाल रहा तो फिर आगामी वर्ल्ड कप में भगवान ही मालिक है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज राजा ने टीम के प्रदर्शन से नाखुश होते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। रमीज राजा ने ट्वीट कर कहा है कि हाल के महीनों में मैंने पाकिस्तान को इतना कमजोर और बेबस कभी नहीं देखा। रमीज के मुताबिक सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान टीम काफी ग़लतियां कर रही है। अगर इन ग़लतियों को मैनुअल प्रिटिंग के लिए भेजा जाए तो हजारों पन्नों का एक अध्याय तैयार हो जाएगा। 



प्रदर्शन में गिरावट पर खड़े हो रहे सवाल

रमीज राजा के इस ट्वीट के बाद क्रिकेट समीक्षक बोरिया मजूमदार ने पाकिस्तान की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान टीम की वास्तविक गिरावट का सबूत है ये एशिया कप। इस चैंपियनशिप में पाकिस्तान के प्रदर्शन में कोई स्थिरता नहीं दिखी। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में भी काफी गिरावट देखने को मिली है। बोरिया मजूमदार ने गत चैंपियंस ट्रॉफी की जीत पर भी सवाल खड़े किये हैं।


सरफराज के फैसलों पर उठ रहे सवाल

विदित है कि बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच में विरोधी टीम को शुरुआती झटके देने वाले तेज़ गेंदबाज जुनैद ख़ान को चार ओवर बाद ही बॉलिंग अटैक से कप्तान सरफराज अहमद ने हटा दिया था, जिसकी क्रिकेट बिरादरी में काफी आलोचना की जा रही है। सरफराज के इस क़दम के बाद मुशफिकुर रहीम और मिथुन ने लंगर डालते हुए 144 रनों की लंबी साझेदारी कर बांग्लादेश की नैया को पार लगा दिया। वहीं, टीम इंडिया और बांग्लादेश के ख़िलाफ़ ख़ुद को प्रमोट कर नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरने की काफी खिल्ली उड़ायी जा रही है। 


कप्तानी छोड़ देंगे सरफराज !

फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि एशिया कप में पाकिस्तान की ख़राब परफॉर्मेंस के बाद सरफराज अहमद कप्तानी छोड़ देंगे क्योंकि बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मिली क़रारी हार के बाद मैच प्रजेंटेशन के दौरान इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इशारा करते हुए कहा कि एशिया कप में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था। बतौर कप्तान मैंने भी अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दिया और टीम को अच्छी तरह से लीड नहीं किया। 

सरफराज के इस वक्तव्य के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सरफराज अहमद कोई बड़ा क़दम उठा सकते हैं और पाकिस्तान के कप्तान की जिम्मेदारी छोड़ सकते हैं। विदित है कि पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद को साल 2017 के फरवरी में टीम की कमान सौंपी गयी थी। वे अजहर अली की जगह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बने थे। अपनी कप्तानी में सरफराज अहमद ने इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के फ़ाइनल मुक़ाबले में टीम इंडिया को पटखनी दी थी, जिसके बाद उनकी नेतृत्व क्षमता को काफी सराहा गया था लेकिन एशिया कप में मिली हार के बाद एकबार फिर वे आलोचकों के सवालों से जूझ रहे हैं।  

     

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

4 comments:

  1. पाकिस्तान टीम की तो हमेशा उड़ायी जाती है खिल्ली..हाल के दिनों में कब दिखी निरंतरता

    ReplyDelete
  2. ek har per ye narazgi..so sad..aur mauka milna chahiye.

    ReplyDelete
  3. Sab sports premi ka same hi haal hai....jeetne per utne hi khush aur haarne per utne hi dukhi so it become very hard for the players....☹️

    ReplyDelete

loading...