भारत के
पूर्व तेज़ गेंदबाज जहीर ख़ान ने युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ी
बात कही है। ‘जैक’ ने ऋषभ पंत को आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने का प्रबल
दावेदार बताया है। बायें हाथ के इस पूर्व तेज़ गेंदबाज ने साफगोई के साथ अपनी बात
रखते हुए कहा कि इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप में अभी काफी अरसा है लिहाजा इस दरम्यान
टीम में काफी उलटफेर हो सकता है।
ज़हीर ने की पंत की तरफ़दारी
जहीर
ख़ान ने युवा विकेटकीपर की तरफ़दारी करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि ऋषभ पंत
आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह बना सकते हैं। विश्व कप से पहले टीम इंडिया को
लगभग 25 वन-डे मैच खेलने हैं और टीम प्रबंधन अब भी मिडिल ऑर्डर में उपयोगी
बल्लेबाज की तलाश कर रहा है, तरह-तरह के विकल्प आजमाये जा रहे हैं। ऐसे में पंत
काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट की नजरें पहले से ही इस
युवा क्रिकेटर पर टिकीं हैं क्योंकि उनमें मुश्किल परिस्थितियों को बदलने की पूरी सलाहियत
है। वे हवाई फ़ायर करने में माहिर हैं, जिसकी स्लॉग ओवर्स में काफी जरूरत होती है।
बॉलिंग विकल्प पर खुलकर बोले जहीर
साल 2019
में होने वाले विश्वकप के मद्देनज़र जहीर ख़ान ने तेज़ गेंदबाजी पर विशेष चर्चा
करते हुए कहा कि फिलहाल पेस ब्रिगेड दमदार खेल का प्रदर्शन कर रही है लेकिन मौजूदा
वक्त में अभी कुछ जगह खाली हैं लिहाजा उम्मीद कर सकते हैं कि हरफ़नमौला खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या वापस टीम में आकर इस जगह को भरें। जहीर ख़ान ने अतिरिक्त स्पिनर्स
की वक़ालत करते हुए कहा कि अगर हार्दिक किसी मैच में अनफिट होते हैं तो फिर
अतिरिक्त स्पिनर को मौका दिया जा सकता है।



जहीर की बात सौ आने है सच..
ReplyDeleteJahir is iconic bowler
ReplyDeleteyss jaheer is right👍
ReplyDeletenice information.....
ReplyDeleteNice article.....👌🏻
ReplyDelete