सातवीं बार एशिया कप
चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया के प्रशंसकों की बांछें खिल गयी हैं। चहुंओर कप्तान
रोहित शर्मा के लड़ाकों की प्रशंसा हो रही है। साथ ही ‘हिटमैन’ भी जमकर कप्तानी की
वाहवाही लूट रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया की तरफदारी से संबंधित
ट्वीट्स की बाढ़ सी आ गयी है। हर कोई अपने तरीके से भारतीय टीम की प्रशंसा कर रहा
है लेकिन इस बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी टीम इंडिया को बधाई देते
हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भी स्पेशल मैसेज दिया है और उनकी तारीफ़ के पुल
बांधे हैं।
कोहली
का बांग्लादेश को “विराट” संदेश
भारतीय क्रिकेट टीम
के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बीती रात टीम इंडिया के
लड़ाकों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सातवीं बार एशिया कप पर कब्जा कर लिया।
इसके साथ ही कोहली ने मशरफे मुर्तजा के रणबांकुरों की जमकर तारीफ़ की है और उन्हें
ख़ास संदेश देते हुए कहा है कि फ़ाइनल में टीम इंडिया को कड़ा मुक़ाबला देने के
लिए बांग्लादेश टीम को बधाई।
इंग्लैंड टूर के बाद टीम इंडिया से बाहर किये गये धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए बांग्लादेश के जुझारुपन की काफी तारीफ़ की है।
बांग्लादेश
के जुझारुपन की तारीफ़
विदित है कि
शुक्रवार को दुबई में खेले गये फ़ाइनल मुक़ाबले की अंतिम गेंद पर विजेता टीम का
फैसला हो सका। बांग्लादेश द्वारा दिये गये 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी
टीम इंडिया की पारी डगमगाती दिख रही थी लेकिन स्लॉग ओवर्स में रविन्द्र जडेजा और
भुवनेश्वर कुमार की सधी हुई पारी और आखिर में केदार जाधव की धैर्यपूर्वक खेली गयी
इनिंग्स की वजह से 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया ने मैच जीत एशिया कप पर
सातवीं बार कब्जा किया।
फिलहाल क्रिकेट
वर्ल्ड में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के जुझारुपन की हर तरफ तारीफ़ हो रही है। विश्व
के नक्शे पर अब कोर्टनी वॉल्श की निगरानी में निखर रही बांग्लादेश टीम को गंभीरता
से लिया जा रहा है।



कोहली के संदेश से बढ़ेगा बांग्लादेश का हौसला
ReplyDeletewakai Walsh ke ladko ne kadi takkar di..
ReplyDeleteकल खिचड़ी खा कर मैदान पर उतरे थे । सब्जी रोटी या राजमा चावल खाते तो 30 ओवर में मैच फिनिश था
ReplyDeleteहाहाहाहा..सही कहा आपने
Deletesher ko dher krne ka itihas b indian team ka phle se rha h
ReplyDeleteदुरुस्त फरमााया आपने
DeleteBahut behtreen team hai bangladesh
ReplyDeleteGod had helped us otherwise many Indian had left watching that match it was about to loss while chasing to feeble total
ReplyDeleteBhut hi roumanchik match tha.....👌🏻👌🏻
ReplyDelete