एशिया कप 2018 में दूसरी मर्तबा पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को मुबारकबाद दी है। विश्व के महान बल्लेबाज ने ट्वीट करते हुए मैच के हीरो रोहित शर्मा और शिखर धवन को बधाई देते हुए कहा है कि पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते वक्त इतनी क्लीन हिटिंग मैनें पहले कभी नहीं देखी। लिटिल चैंपियन ने गब्बर और सुपरहिट शर्मा की तारीफ़ में कसीदे गढ़ते हुए ये भी कहा है कि आप दोनों को पूरी रौ में बैटिंग करते हुए देख काफी मज़ा आता है। मैं हमेशा आपकी बल्लेबाजी को इंज्वॉय करता हूं।
शिखर धवन ने सचिन का किया इस्तकबाल
मास्टर-ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर के इस मैसेज के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन गब्बर ने भी ट्वीट कर शुक्रिया अदा किया है। दिल्ली के छोरे शिखर धवन ने पूर्व क्रिकेटर के बधाई संदेश को स्वीकार करते हुए कहा है कि धन्यवाद पाजी, आप से मिलने वाली प्रशंसा हमेशा हमारे लिए प्रेरणादायक होती है। हौसला अफजाई के लिए आपका शुक्रिया।
सुपरसंडे को गब्बर-हिटमैन ने मचायी थी धूम
विदित है कि सुपरसंडे के दिन टीम इंडिया ने एकबार फिर पाकिस्तान को पटखनी दी। 19 सितंबर को दुबई में हुए मैच में रोहित शर्मा के लड़ाकों ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा था जबकि 23 सितंबर को हुए मैच में पड़ोसी मुल्क को 9 विकेट से क़रारी मात देकर एशिया कप में अपनी धौंस जमा दी। रविवार को खेले गये मुक़ाबले में पाकिस्तान द्वारा दिये गये 238 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ उनके सलामी जोड़ीदार शिखर धवन ने भी शानदार सैकड़ा जड़कर मैच को एकतरफा बना पाकिस्तान के सपने को चकनाचूर कर दिया था।



सचिन का एक-एक शब्द प्रेरणादायी है..
ReplyDeleteNaam se hi kaam jhalakta hai.
ReplyDeleteShikhar Dhawan ka khush hona to banta..........interesting article
ReplyDeletekamal ki pari kheli dono be..hats off to him
ReplyDeletesprbb bating gabbar...keep it up....
ReplyDelete