Follow on Google+

गेंद से क़हर बरपाने की तैयारी में जुटे जूनियर तेंदुलकर, जिम में जमकर बहा रहे पसीना, वीडियो वायरल





मौजूदा दौर के फटाफट क्रिकेट में खुद को फिट रखने के लिए क्रिकेटर कई जतन करते हैं। मैदान और जिम में हार्डवर्क के साथ-साथ अपनी खानपान का विशेष ख्याल रखते हैं। बॉडीफैट से लेकर हर ख़ास कैटगरी पर खासा ध्यान दिया जाता है। यो-यो टेस्ट के लागू होने के बाद खिलाड़ियों को चैन भी नहीं है लिहाजा अपने सपने को साकार करने के लिए वे जिम में जमकर पसीना बहाते हैं और खुद को हर मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। 


पिता के नक्शे-कदम पर चल निकले अर्जुन

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चल पड़े हैं। बैट्समैन पिता के उलट वे एक बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभाना चाहते हैं लिहाजा वे अपने क्रिकेटिंग स्किल को और मांजने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर जिम में एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे कंधों और पैरों को मजबूत करने की एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। फिलहाल इस वीडियो से ये साबित होता है कि जूनियर तेंदुलकर अपने पिता की राह पर चल निकले हैं। हालांकि अब भी उन्हें बहुत लंबी दूरी तय करनी है लेकिन इसके लिए वे खुद को बखूबी तैयार कर रहे हैं। 



खुद को तैयार करने में जुटे अर्जुन

विदित है कि हाल ही में अंडर-19 टीम के श्रीलंका दौरे के दौरान अर्जुन तेंदुलकर भारतीय टीम का हिस्सा बने थे। हालांकि इस टूर पर वे कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाये थे लेकिन अपनी तेज़ गेंदबाजी की वजह से जरूर चर्चा के केंद्रबिंदु रहे। गाहे-बगाहे उन्हें टीम इंडिया के साथ नेट प्रैक्टिस करते हुए भी देखा जाता है। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भी नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन यॉर्कर पर अंग्रेज खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो को चोटिल कर दिया था। लॉर्ड्स में भी हुई भारी बरसात के बाद अर्जुन ग्राउंड्समैन की मदद करते दिखे थे और हर तरफ छाये हुए थे। फिलहाल अर्जुन की इस मेहनत को देखकर तो यही लगता है कि वो दिन दूर नहीं, जब बायें हाथ का ये तेज़ गेंदबाज आईपीएल सहित टीम इंडिया में शामिल होकर वर्ल्ड क्रिकेट पर अपनी धाक जमाये। 

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

7 comments:

  1. आने वाले दिनों का तेंदुलकर...

    ReplyDelete
  2. Safalta ka ek hi mantra h
    Kadi mehnat

    ReplyDelete
  3. our future tendulkar🤗....feeling glad to see ur hard labour.....👏🏼

    ReplyDelete
  4. Time hai abhi bahut kuch sikhna hai tendulkar banana itna asan nhi

    ReplyDelete
  5. Looking forward to see him on the field.....👍🏻

    ReplyDelete

loading...