Follow on Google+

बांग्लादेश से पिटने के बाद गुस्से में हैं पाक क्रिकेट प्रेमी, देखिये किस तरह उड़ायी खिल्ली




एशिया कप के सुपर-4 मैच में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की क़रारी शिकस्त के बाद क्रिकेट प्रशंसकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस ने अपनी टीम और कप्तान को जमकर कोसा है और जमकर खिल्ली उड़ायी है। क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम इंडिया के हाथों दो मर्तबा पिटने के बाद भी गुस्सा जाहिर किया था लेकिन सुपर-4 के करो या मरो मैच में बांग्लादेश से हारने के बाद देश की टीम को लताड़ा है।
   
सरफराज पर प्रशंसकों ने निकाली भड़ास
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ सुपर-4 में पाकिस्तान को मिली क़रारी शिकस्त के बाद प्रशंसक भी भड़क उठे हैं। पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस ने कप्तान सरफराज अहमद पर जमकर भड़ास निकाली है। किसी ने उन्हें चपरासी कहकर संबोधित किया है तो किसी ने उन्हें छोले वाला कहा है। 



 


फिलहाल तमाम ट्वीट के जरिये पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं को समझा जा सकता है। हालांकि ये कोई पहली दफ़ा नहीं है कि क्रिकेट प्रशंसकों ने नाराजगी जाहिर की है। आमतौर पर टीम इंडिया से पराजित होने के बाद भी गुस्सा देखने को मिलता है, जब वे मैच देखने के बाद खुद की टीवी फोड़ देते हैं और क्रिकेटर्स पर हमला करते हैं। 

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

6 comments:

  1. ये कोई पहली दफ़ा नहीं है...

    ReplyDelete
  2. This is not new, Pakistan cricket has such history in past

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल दुरुस्त फरमाया आपने...आपकी बातों से इत्तेफाक रखता हूं।

      Delete
  3. Pakistan k uper thuk rahe hai unhi k prasansak

    ReplyDelete

loading...