भारत के महान
बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के इंग्लैंड के ख़िलाफ़
स्पेकसेवर्स टेस्ट सीरीज हारने के बाद जो रूट एंड कंपनी को मुबारकबाद दी है और
कोहली की टोली की हार पर खरी-खरी सुनाई है। सचिन ने अपने ट्वीट में कहा है कि
स्पेकसेवर्स सीरीज में इंग्लैंड की जीत पर बधाई। इस संदेश के साथ ही सचिन ने टीम
इंडिया की हार के लिए दो बिंदुओं पर फोकस किया है और कहा है कि अंग्रेजों के
प्रदर्शन में निरंतरता और मैच के दौरान मुश्किल हालातों में भी किये गये बेहतर
प्रदर्शन की वजह से ये जीत हासिल हुई है।
टीम
इंडिया को दी शुभकामनाएं
इस संदेश के जरिये
सचिन तेंदुलकर ने इशारों ही इशारों में टीम इंडिया की कमजोरियों को भी उजागर कर दिया।
हालांकि इस ट्वीट में मास्टर-ब्लास्टर ने आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के
लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं भी दी है। विदित है कि स्पेकसेवर्स सीरीज में टीम
इंडिया इसवक्त 3-1 से सीरीज हार चुकी है और आखिरी टेस्ट मैच ओवल में 7 सितंबर से
खेला जाना है।
गौरतलब है कि भारतीय
टीम ने इंग्लैंड को तीसरे यानी नॉटिंघम टेस्ट के दौरान ही पराजित कर सकी थी। ये
सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच था। इसके पूर्व एजबेस्टन में टीम इंडिया को 31 रनों से
हार का सामना करना पड़ा था जबकि क्रिकेट के मक्का लार्ड्स में कोहली की टोली को पारी
और 159 रनों से मात खानी पड़ी थी। चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को
60 रनों से धूल चटा सीरीज अपने नाम कर ली है।



सचिन को टीम इंडिया को गाइड करना चाहिए
ReplyDeleteTeam me khiladiyo ka chayan galat tha sirf virat k dum pe match nahi jeet ja sakta hai.
ReplyDeleteबिल्कुल सही कहा आपने, सिर्फ विराट ही अकेले प्रदर्शन कर रहा है।
DeleteSachin bane head coach
ReplyDeleteAgree ....master blaster ko coach banana chahiye.....Indian team ka.....
ReplyDeleteI agree, Sachin should coach Men In Blue now.
ReplyDeleteNice written
ReplyDelete