Follow on Google+

बूढ़ा कहने वाले आलोचकों को सिक्सर किंग युवराज सिंह ने दिया क़रारा जवाब





अपनी हुनर और कौशल से वक्त-वक्त पर आलोचकों को क़रारा जवाब देने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह ने एकबार फिर क्रिकेट समीक्षकों की बोलती बंद कर दी है। फिटनेस पर लगातार सवाल खड़े वाले आलोचकों का सिक्सर किंग ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए मुंह बंद कर दिया है। दरअसल, युवराज के बारे में ये ग़लत धारणा फैलायी जा रही थी कि कैंसर जैसी बीमारी को परास्त कर मैदान पर लौटने वाले युवराज के अंदर पावर ट्रेनिंग के लिए जज्बा नहीं है लेकिन युवी ने इस आलोचना को भी परे रखकर अगले सीजन की शुरुआत से पूर्व एकबार फिर ख़ुद को फिट कर लिया है और आगामी घरेलू सीजन के लिए कमर कस ली है।


युवी ने की पावर ट्रेनिंग की वीडियो पोस्ट

युवराज सिंह ने पावर ट्रेनिंग से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और कहा है कि पिछले साल मुझसे कहा गया था कि पावर ट्रेनिंग के लिए मेरी उम्र नहीं है और मैं काफी बूढ़ा हूं और मुझे अपना नॉर्मल रूटीन वर्कआउट ही करना चाहिए इसलिए मुझसे ये मत कहो कि मैं ये नहीं कर सकता। आप जितनी बार कहोगे, उतनी बार मैं करूंगा, जबतक मैं अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाता। लिहाजा ये याद रखो कि कोई भी नयी चीज सीखने और लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए कभी भी देरी नहीं होती है।




आलोचकों को दिया क़रारा जवाब

फिलहाल युवराज ने अपने इस पोस्ट के जरिये ये जता दिया है कि वे हार नहीं मानने वाले हैं और खुद को फिट और आगामी घरेलू सीजन में दमदार प्रदर्शन कर वे एकबार फिर टीम इंडिया का हिस्सा होंगे और वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करेंगे। विदित है कि 36 वर्षीय सिक्सर किंग ने आखिरी मर्तबा 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ वन-डे क्रिकेट खेला था जबकि पिछले ही साल फरवरी में वो इंग्लैंड के ख़िलाफ़ आखिरी बार टी-20 मैच खेलते नज़र आये थे। साल 2012 के बाद से युवी ने अबतक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।  

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

8 comments:

  1. क्रिकेट प्रशंसकों की है चाहत, जल्द युवी करें कमबैक

    ReplyDelete
  2. Like the way yuvi replied them.......All the best to him...well written 👍🏻

    ReplyDelete
  3. Yuvraj is always fit physically and mentally too

    ReplyDelete
  4. Jai ho Yuvi, Ab Modelling ke liye Body shoddy bannnao

    ReplyDelete

loading...