Follow on Google+

टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद भड़के गावस्कर, गांगुली और सहवाग, जमकर बोला हल्ला




इंग्लैंड के ख़िलाफ़ स्पेकसेवर्स टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को मिली 3-1 से हार के बाद भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स भड़क उठे हैं। सभी ने एकसुर में टेस्ट श्रृंखला में मिली हार का ठीकरा भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री पर फोड़ा है। लिटिल मास्टर सुनील मनोहर गावस्कर, सौरव गांगुली, वीरेन्द्र सहवाग और आकाश चोपड़ा ने रवि शास्त्री पर टीम इंडिया के घटिया प्रदर्शन के बाद जमकर हल्ला बोला है।

लिटिल मास्टर का शास्त्री पर हल्लाबोल  

भारत के महान खिलाड़ी सुनील मनोहर गावस्कर ने हेडकोच रवि शास्त्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि विराट ने बल्लेबाज के तौर पर उम्मीद से कहीं बेहतर परफॉर्मेंस दी है लेकिन कप्तान और कोच तभी कामयाब होता है, जब टीम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। गावस्कर के बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी ओवरसीज में टीम के ख़राब प्रदर्शन को लेकर हेडकोच रवि शास्त्री और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ पर सवालिया निशान खड़े किये हैं। 


हेडकोच-बल्लेबाजी कोच जिम्मेदार: गांगुली

सौरव गांगुली के मुताबिक इस ख़राब प्रदर्शन के लिए दोनों को जिम्मेदारी लेनी होगी क्योंकि टीम का सिर्फ एक बल्लेबाज ही बेहतर प्रदर्शन कर रहा है जबकि शेष के परफॉर्मेंस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जबतक ऐसे सवालों का जवाब नहीं मिल जाता तबतक विदेशी पिचों पर टीम इंडिया की जीत नामुकिन है। 

सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तरफ़दारी करते हुए कहा है कि जब वे बल्लेबाजी करते हैं तो लगता है कि वे अलग तरह के गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं लेकिन दूसरे बल्लेबाजों को रन बनाने में सांप सूंघ जाता है। ऐसा लगता है कि खिलाड़ियों की बल्लेबाजी का स्तर काफी नीचे गिर गया है। 


रवि शास्त्री पर भड़के वीरू

 मुल्तान के सुल्तान वीरेन्द्र सहवाग ने हेडकोच रवि शास्त्री की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि ड्रेसिंग रूम में गप्पे लड़ाने से नहीं बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने से कोई भी टीम बेस्ट बनती है। सहवाग ने मुखर होकर रवि शास्त्री की आलोचना की और कहा कि मौजूदा सीरीज में जब इंडियन टीम ने ट्रेंटब्रिज टेस्ट जीता तो कहा जाने लगा था कि भारतीय टीम सीरीज में वापसी करेगी और श्रृंखला बराबर करेगी लेकिन हुआ ठीक इसके उलट।

आकाश चोपड़ा ने भी उठाये सवालिया निशान

वहीं, पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है कि साल 2014 से ही भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम पर काफी चर्चा होती आ रही है, सवालिया निशान भी उठते रहे हैं लेकिन हेडकोच शास्त्री के रहते भी इस समस्या का हल नहीं हो सका। टीम की हालत अब भी जस की तस बनी हुई है। 

विदित है कि इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला टीम इंडिया 3-1 से हार चुकी है, अभी पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना बाकी है।  

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

7 comments:

  1. फिर से अनिल कुंबले बनें कोच

    ReplyDelete
  2. Ham har bar har jate hai galtiyo se sabak nhi lete

    ReplyDelete
  3. yss i agree for that..anil kumble should be new coach.....bcoz there is no doubt that anil kumble is a well disciplined coach........sprbb article...

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  5. Very bad Indian team selection.

    ReplyDelete
  6. Ab to kuchh seekhe humari team.......

    ReplyDelete

loading...