Follow on Google+

स्पॉट फिक्सिंग की काली छाया ने क्रिकेट वर्ल्ड को फिर झकझोरा, इस खिलाड़ी से बुकी ने किया संपर्क





स्पॉट फिक्सिंग की काली छाया ने एकबार फिर वर्ल्ड क्रिकेट को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, एशिया कप 2018 सीरीज के दौरान अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मज शहजाद से एक बुकी ने स्पॉट फिक्सिंग को लेकर संपर्क किया है। इस ख़बर के सामने आने के बाद क्रिकेट वर्ल्ड में हड़कंप मच गया है। हालांकि मो. शहजाद ने बुकी के संपर्क करने की ख़बर तुरंत टीम प्रबंधन को दे दी। टीम प्रबंधन ने भी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत इसकी जानकारी तुरंत आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (ACU) को दे दी है। 


अफगान प्रीमियर लीग के लिए किया संपर्क

अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद की माने तो एशिया कप के दौरान बुकी ने उनसे संपर्क कर 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे अफगान प्रीमियर लीग में ख़राब प्रदर्शन करने को कहा। इसके एवज में उसने मोटी रकम देने की पेशकश भी की। हालांकि मो. शहजाद ने बुकी के ऑफर को तुरंत ठुकराते हुए इसकी जानकारी टीम प्रबंधन को दी है। फिलहाल इस ख़बर के सामने आने के बाद आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट भी हरक़त में आ गयी है और जांच शुरू कर दी है। 



ACU ने जांच में लायी तेज

इस संबंध में ICC के भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के प्रमुख की माने तो बीते 12 महीनों में क्रिकेट वर्ल्ड की पांच अंतर्राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों से मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग को लेकर बुकी द्वारा संपर्क साधा गया है। इन सभी मामलों की गहन जांच जारी है। इस जांच के दौरान 8 खिलाड़ी भी शक के दायरे में हैं। ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भी गत वर्ष श्रीलंका के ख़िलाफ़ श्रृंखला के दौरान ACU के सामने फिक्सिंग से संबंधित शिकायत की थी। 

विदित है कि अफगानिस्तान के खिलाड़ी मो. शहजाद को अफगान प्रीमियर लीग में पाखित्या फ्रेंचाइजी ने खरीदा है। इस टीम में शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल और ब्रेंडन मैक्कलम जैसे दिग्गज प्लेयर भी शामिल हैं।
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

  1. मो. शहजाद ने किया अच्छा काम, icc से की शिकायत

    ReplyDelete
  2. gud job mohammed shehjaad..👏🏼

    ReplyDelete
  3. Reallly appreciate ....👍🏻Good job shahjad....👍🏻

    ReplyDelete

loading...