साउथैम्पटन टेस्ट से
इंग्लैंड टीम में दमदार वापसी करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली इनदिनों छाये
हुए हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से विरोधियों के छक्के छुड़ाने में माहिर मोइन
अली ने इनदिनों बैट्समैन के अंदर ख़ौफ़ पैदा कर दिया है। ऑफ स्टंप के बाहर बने रफ
पैच से जबरदस्त घुमाव प्राप्त कर विरोधी बल्लेबाजों पर क़हर बनकर टूटने वाले मोइन
अली ने चौथे टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट झटक अपनी उपयोगिता साबित की है। हालांकि
पांचवें और आखिरी टेस्ट में अबतक उन्हें वो सफलता हासिल नहीं हुई है, जो पिछले मैच
में मिली थी लिहाजा वे इंग्लैंड टीम के स्पिन कोच सकलैन मुश्ताक के अलावा इनदिनों
हरभजन सिंह से भी काफी टिप्स ले रहे हैं।
इंग्लैंड में टेस्ट
सीरीज के दौरान इंग्लिश कमेंट्री कर रहे दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इसबात की
पुष्टि करते हुए कहा है कि आखिरी टेस्ट मैच के दौरान मोइन अली ने उनसे संपर्क साधा
और कई अहम टिप्स लिये। मोइन अली द्वारा टिप्स मांगे जाने पर भज्जी ने भी खुशी-खुशी
टीम इंडिया के विरोधी गेंदबाज को स्पिन के गुर सिखाये।
मोइन
अली को भज्जी ने दिये गुरुमंत्र
टेस्ट क्रिकेट में
32.46 की औसत से 417 विकेट चटका चुके दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के मुताबिक ओवल
टेस्ट में मोइन अली अपनी गेंदबाजी से खुश नहीं है। वे पिच पर ऑफ स्टंप के बाहर बने
रफ पैच के हिसाब से गेंदबाजी नहीं कर पाने से नाखुश थे लिहाजा उनसे सलाह लेने की
खातिर आये थे।
भज्जी ने भी मोइन
अली की बातों को ग़ौर से सुनने के बाद उन्हें अहम सलाह दी और कहा कि पिच में अधिक
दरारें नहीं है। उन्होंने मोइन अली को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप अच्छी गेंदबाजी कर
रहे हैं, बस रफ पैच को हिट करने की अधिक कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से दिक्कतें
आ रही हैं। ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप बेहतर बॉलिंग कर रहे हैं।
गेंद
की रफ्तार कम करने की नसीहत
इसके साथ ही हरभजन
सिंह ने बॉलिंग स्पीड पर भी काफी गंभीरता से टिप्स दिये और गेंद की रफ्तार कम करने
की नसीहत दी। उन्होंने मोइन अली को टिप्स देते हुए कहा कि जब पिच में दरारें छोटी होती हैं तो ऑफ साइड एज की जगह
इनसाइड एज के मौके बढ़ जाते हैं लिहाजा गेंद की रफ्तार थोड़ी धीमी करने की जरूरत
है।
विदित है कि चौथे
टेस्ट मैच में टीम इंडिया पर क़हर बरपाने के बाद मोइन अली ने अपनी सफलता का श्रेय
पाकिस्तान के दिग्गज ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक को दिया था।



भज्जी का टिप्स आएगा मोइन के काम
ReplyDeleteKahi Bhazi ko bhi na Bhaz de.
ReplyDeleteOmg...
ReplyDeletenyc story.....
ReplyDeleteBhajji the Great 😆
ReplyDelete