Follow on Google+

एशिया कप में पाकिस्तान को पटखनी देने के लिए टीम इंडिया ने बनायी नयी रणनीति, श्रीलंकाई विशेषज्ञ की ली मदद





19 सितंबर को एशिया कप में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ताल ठोकने से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद आमिर और जुनैद ख़ान को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट ने ख़ास रणनीति बनायी है। इसी रणनीति के तहत बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने बायें हाथ के थ्रो डाउन विशेषज्ञ की नियुक्ति की है। दरअसल, इस विशेषज्ञ की नियुक्ति पाकिस्तान के बायें हाथ के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद आमिर और जुनैद ख़ान को ध्यान में रखते हुए की गयी है। 

बायें हाथ के थ्रो डाउन विशेषज्ञ की नियुक्ति

बायें हाथ के थ्रो डाउन विशेषज्ञ के सिलसिले में टीम मैनेजमेंट ने पूर्व में ही बीसीसीआई से गुजारिश की थी, जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तुरंत मान लिया और श्रीलंका के बायें हाथ के थ्रो डाउन विशेषज्ञ नुवान सेनिविरत्‍ने को नियुक्‍त कर टीम इंडिया के साथ जोड़ दिया। नुवान सेनिविरत्ने एशिया कप के दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाजों को बायें हाथ से थ्रो डाउन करेंगे और नेट्स प्रैक्टिस करवाएंगे।


रघु भी जुड़े रहेंगे टीम इंडिया के साथ 

गौरतलब है कि टीम इंडिया के पास पहले से ही थ्रो डाउन विशेषज्ञ रघु हैं लेकिन वे दायें हाथ से ही खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं। हालांकि रघु भी टीम इंडिया के साथ जुड़े रहेंगे। फिलहाल इन दो थ्रो डाउन विशेषज्ञ को लेकर चौतरफा ये चर्चा गरम है कि पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाजों को टीम इंडिया हल्के में लेना नहीं चाहती है क्योंकि पूर्व में ही इन दो बायें हाथ के गेंदबाजों ने टीम इंडिया को मुश्किल में डाला है लिहाजा रोहित शर्मा के रणबांकुरों ने अभी से ही कमर कस ली है और अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गयी है। 


विदित है कि चैंपियंस ट्राफी के फ़ाइनल में पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन को काफी परेशान किया था। मो. आमिर की तेज़ इनस्विंगर को परखना रोहित शर्मा के लिए टेढ़ी खीर हो गयी थी लिहाजा इस मर्तबा टीम इंडिया मैदान में उतरने से पूर्व कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और रणनीतियों के तहत काम कर रही है।     
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

7 comments:

  1. ये रणनीति आयेगी काम

    ReplyDelete
  2. There is no virat in the squad, that will make the difference.
    This is the weak point of India.
    Nice story as usual...

    ReplyDelete
    Replies
    1. Sir i agree with u bt please noooo tension be careful.......india is the best team more than pakistan👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍

      Delete
  3. That’s really good....they should get prepare....All the best to our team

    ReplyDelete
  4. all d best to our team...will be vrry exciting match ind v/s pak....hope fr d bst performance....india india.....🤗

    ReplyDelete
    Replies
    1. This comment has been removed by a blog administrator.

      Delete

loading...