Follow on Google+

टेस्ट सीरीज हारने के बाद मीडिया के सामने आये रवि शास्त्री, ठसक के साथ दिया अजीबो-गरीब बयान





पटौदी ट्रॉफी में टीम इंडिया के 3-1 से सीरीज हारने के बाद आलोचनाओं के केंद्रबिंदु रहे हेड कोच रवि शास्त्री खुलकर मीडिया के सामने आये और सभी सवालों का जवाब दिया। सीरीज हारने के सवाल पर रवि शास्त्री ने बग़ैर लाग-लपेट के उत्तर देते हुए कहा कि ओवरसीज में हम जीत के क़रीब पहुंचकर हार रहे हैं। टीम इंडिया की हार पर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। 

टेस्ट सीरीज में हमने किया है मुक़ाबला: रवि शास्त्री

हेड कोच रवि शास्त्री ने स्पष्ट कहा कि इस सीरीज में हमने मुक़ाबला किया है लेकिन नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे। ये नतीजा हमारे पक्ष में 3-1 से हो सकता था या फिर 2-2 की बराबरी भी हो सकती थी लेकिन अब हमें समझना होगा कि ग़लती कहां हुई है। विदित है कि टीम इंडिया एजबेस्टन में 31 रनों से इंग्लैंड से पराजित हुई थी जबकि साउथैम्पटन में 60 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था।


हेडकोच ने खिलाड़ियों का किया बचाव

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आलोचनाओं को दरकिनार कर बेखौफ़ होकर जवाब देते हुए रवि शंकर जयद्रथ शास्त्री ने कहा कि टेस्ट सीरीज हारने से टीम को काफी चोट पहुंची है। खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से काफी मेहनत की है लेकिन नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे। टीम यहां लड़ने आयी है और वो आखिर तक लड़ेगी। यह पहली फ्लाइट से वापस जाने वाली टीम नहीं है। 


साउथैम्पटन टेस्ट के लिए फिट थे अश्विन

टीम इंडिया के खिलाड़ियों का बचाव करते हुए मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अब भी इस टीम में बाहर जाकर खेलने और जीतने की सलाहियत है और ये टीम करके दिखा सकती है, सिर्फ उनमें विश्वास की जरूरत है। चौथे टेस्ट मैच में आर. अश्विन की फिटनेस से जूझने के सवाल पर हेड कोच ने कहा कि अश्विन साउथैम्पटन टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट थे। जहां तक इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोइन अली का सवाल है तो उन्हें इस जीत का श्रेय देना होगा। सीरीज में इंग्लैंड टीम हमसे बेहतर खेली है लिहाजा सीरीज उनके नाम रहा।  

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

  1. खिलाड़ियों के बचाव में उतरे रवि शास्त्री

    ReplyDelete
  2. Ab safai dene ke alawa kya option hai......😐series to haar gye......

    ReplyDelete
  3. May we think for Next level, Rahul dravid as head coach

    ReplyDelete

loading...