इंग्लैंड दौरे पर 18
सदस्यीय टीम का हिस्सा रहे और फिर बग़ैर मौका दिये बाहर कर दिये गये कर्नाटक के
बल्लेबाज करुण नायर इनदिनों काफी निराश हैं। इस होनहार बल्लेबाज ने अब ये ठान ली
है कि आगामी घरेलू मैचों में अब सिर्फ उनका बल्ला बोलेगा। अपने साथ हुए इस बुरे
बर्ताव के लिए वे किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराते लेकिन उनकी खामोशी टीम मैनेजमेंट
से लेकर चयनकर्ताओं तक से कई सवाल पूछती है।
टीम
मैनेजमेंट की बेरुखी से नायर हताश
इंग्लैंड टूर पर
अपनी फिटनेस ट्रेनर शंकर बासु को काफी प्रभावित करने वाले करुण नायर को कई बातें
काफी कचोट रही है। उनकी माने तो आखिर उनमें कौन-सी खामी दिखी, जिसकी वजह से वे टीम
मैनेजमेंट के चहेते नहीं बन सके और ओवल टेस्ट में उन्हें दरकिनार करते हुए हार्दिक
पांड्या की जगह बाद में टीम में शामिल किये गये हनुमा विहारी को मौका दे दिया गया।
इन सवालों के जवाब आजतक करुण नायर ढूंढ रहे हैं। बकौल करुण नायर, फिलहाल अबतक इस
संबंध में टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं से बात नहीं हुई है। दो महीने तक इंग्लैंड
में टीम के साथ जुड़े रहे करुण नायर ख़ुद की जगह हनुमा विहारी को मौका दिये जाने
से निराश तो हैं लेकिन वे इसकी शिकायत नहीं कर रहे।
बल्ले
से जवाब देने के लिए करुण बेताब
इंग्लैंड टूर पर खुद
के ऊपर हनुमा विहारी को तरजीह देने के सवाल पर करुण नायर की भावनाएं फूट पड़ती
हैं। वे कहते हैं कि स्वभाविक रूप से एक प्लेयर और इंसान के लिए ये काफी मुश्किल
होता है लेकिन टीम प्रबंधन और उसमें शामिल लोगों द्वारा लिये गये फैसलों को एक
खिलाड़ी के तौर पर स्वीकार करना पड़ता है। इसके अलावा मैं और कुछ नहीं कर सकता।
हालांकि वे अपने अंदर की भावनाओं को दबाते हुए जरूर कहते हैं कि इस सिलसिले में मैं
कुछ नहीं बोलूंगा, अब सिर्फ मेरा बल्ला बोलेगा और वही मुझे सही राह दिखाएगा।
विदित है कि कर्नाटक
के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने अपने छोटे से करियर में मात्र छह टेस्ट मैच खेले
हैं। वे वीरेन्द्र सहवाग के बाद इकलौता तिहरा शतक लगाने वाले भारतीय हैं। साल 2016
में चेन्नई में नायर ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ नाबाद 303 रनों की मैराथन पारी खेलकर
इतिहास रचा था लेकिन इसके बाद उन्हें कभी-कभार मौके मिले, जिसे भुनाने में वे असफल
रहे। हालांकि एकबार फिर वे बग़ैर किसी शिकवा-शिकायत के कमर कस कर मैदान-ए-जंग में
उतर पड़े हैं और उम्दा प्रदर्शन के लिए लालायित हैं।



बेहतरीन प्लेयर हो रहा बर्बाद
ReplyDeleteLajwab hai nayar
ReplyDeleteWe miss nayer...
ReplyDeletenainsafi hui hai Nair is sath
ReplyDeleteNair is good player he will be back in Indian team
ReplyDeletegud player.....
ReplyDeleteBEhtareen
ReplyDeletegood job....
ReplyDelete