दुबई में आयोजित फ़ाइनल
मुक़ाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर रोमांचक जीत दर्ज कर सातवीं बार एशिया कप
का खिताब जीता है। इस मुक़ाबले की शुरुआत से लेकर अंत तक कई उतार-चढ़ाव आए। कभी
पलड़ा बांग्लादेश के पक्ष में झुकता दिखा तो कभी कांटा टीम इंडिया की जीत का इशारा
करती दिखी लेकिन अंत में धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए भारत के रणबांकुरों ने
एशिया कप पर रोमांचकारी जीत हासिल कर ली।
फ़ाइनल
मुक़ाबले में दिखा रोचक रिकॉर्ड
बांग्लादेश के
ख़िलाफ़ धड़कने थम जाने वाले मैच में एक रोचक रिकॉर्ड भी बन गया। हालांकि ये
रिकॉर्ड दूसरी दफ़ा बना है लेकिन दोनों ही मर्तबा इस रिकॉर्ड से टीम इंडिया का
गहरा नाता रहा है। रोहित के लड़ाकों को ये जीत काफी संघर्ष के बाद नसीब हुई और
फ़ाइनल मुक़ाबले की अंतिम गेंद पर जीत का फैसला आया। दरअसल, एकदिवसीय क्रिकेट के
इतिहास में ये दूसरी दफ़ा हुआ है कि जब कोई टीम मैच की अंतिम गेंद पर जीत हासिल की
हो। ये एक रोचक तथ्य है।
रिकॉर्ड
का टीम इंडिया से है गहरा नाता
इससे पूर्व आखिरी
मर्तबा ये कमाल साल 1986 में हुआ था, जब भारत-पाकिस्तान के फ़ाइनल मुक़ाबले के
दरम्यान आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने भारत के
तेज़ गेंदबाज चेतन शर्मा की गेंद पर छक्का लगाकर पाकिस्तान को विजयी बनाया था। कुछ
ऐसा ही नज़ारा दुबई में एशिया कप के फ़ाइनल मुक़ाबले के दौरान दिखा, जब आखिरी गेंद
पर केदार जाधव ने लेग बाई के जरिये सिंगल बटोर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलायी।
विदित है कि शुक्रवार
को दुबई में खेले गये एशिया कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में बांग्लादेश ने टीम इंडिया
को 223 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे रोहित शर्मा के रणबांकुरों ने 50वें ओवर की
आखिरी गेंद पर हासिल कर सातवीं बार एशिया कप चैंपियन बना।



ये रिकॉर्ड टीम इंडिया ही बना सकती है..बधाई हो..
ReplyDeleteyahi khoobi honi chahiye
ReplyDeletePura 50 over wasool le.
bahut kadi takkar di
ReplyDeletebahut kadi takkar di
ReplyDeletebahut kadi takkar di
ReplyDeleteTeam India ki baat hi alag hai.
ReplyDeleteCongratulations
ReplyDeleteCongrats.....was an interesting match....👏🏻👏🏻
ReplyDelete