Follow on Google+

टेस्ट टीम से 'गब्बर' का कटा पत्ता, मयंक को मिला मौका, रोहित को लेकर गांगुली ने उठाये सवाल




वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है। भारतीय चयनकर्ताओं ने साहसिक फैसला लेते हुए इंग्लैंड दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप रहे शिखर धवन को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं, तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है जबकि पेसर इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या को भी नहीं चुना गया है क्योंकि दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं। 

शिखर आउट, मयंक और पृथ्वी इन

इंग्लैंड दौरे की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए इंडियन सेलेक्टर्स नये सिरे से ओपनिंग कॉम्बिनेशन की तलाश में जुट गये हैं। इस बार एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति ने गब्बर को बाहर का रास्ता दिखाया है जबकि मुरली विजय को भी ख़राब फ़ॉर्म की वजह से नहीं चुना गया है। शिखर धवन की जगह कर्नाटक के ओपनिंग बैट्समैन और घरेलू सर्किट में दमदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल को टीम में जगह दी गयी है। उनके साथ मुंबई के पृथ्वी शॉ को भी मौका दिया गया है। हालांकि इन दोनों ओपनर के साथ केएल राहुल को भी बतौर सलामी बल्लेबाज तरजीह दी गयी है। 

विकेटकीपर की बात करे तो दिनेश कार्तिक को भी ख़राब फ़ॉर्म की वजह से एकबार फिर बाहर का रास्ता दिखाया गया है और युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भरोसा जताया गया है। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ओवल टेस्ट में पंत ने शानदार शतक लगाकर आलोचकों को क़रारा जवाब दिया था।



रोहित को लेकर सौरव ने उठाये सवाल

इधर, वेस्टइंडीज के खिलाफ़ टेस्ट टीम चुने के बाद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सेलेक्शन पर सवाल खड़े किये हैं। सौरव गांगुली ने टेस्ट टीम में एशिया कप विजेता टीम के कप्तान रोहित शर्मा की ग़ैरमौजूदगी पर सवाल खड़े किये हैं। हालांकि दादा ने हिटमैन की हौसला अफजाई करते हुए कहा है कि जिस तरीके से आप खेलते हैं, वो दिन दूर नहीं, जब आप फिर से टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे।




मो. सिराज को मिला इनाम  
  
हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज मो. सिराज पर चयनकर्ताओं ने एकबार फिर भरोसा जताया है। दरअसल, इस हैदराबादी खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजी के छक्के छुड़ा दिये हैं, जिसका इनाम इंडियन सेलेक्टर्स ने उन्हें दिया है। मो. सिराज के साथ-साथ उमेश यादव, मो. शमी और शार्दुल ठाकुर पर तेज़ गेंदबाजी की कमान होगी। वहीं स्पिनर्स में आर. अश्विन के साथ-साथ रविन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव टीम का भार उठाते हुए दिखेंगे। 

वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ 15 सदस्यीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मो. शमी, उमेश यादव, मो. सिराज, शार्दुल ठाकुर

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

  1. लंबे इंतज़ार के बाद मयंक अग्रवाल को मिला है मौका

    ReplyDelete
  2. Prithvi saw has surprised with his performance we are waiting for his test debut

    ReplyDelete
  3. we r eagar to watch MAYANK batting style.

    ReplyDelete
  4. opportunities should be availed to evryone.....vrry excited to watch mayank batting style...

    ReplyDelete

loading...