Follow on Google+

इंडिया में जल्द दिखेगा कैरेबियन पावर, क्रिकेट प्रशंसक आंद्रे रसल की मसल्स का देखेंगे जलवा





भारत की धरती पर एकबार फिर कैरेबियन पावर देखने को मिलेगा। 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक रसेल्स ब्रिगेड की मसल्स का जबरदस्त धमाका होगा और रनों की बारिश में क्रिकेट प्रशंसक सराबोर होंगे। जी हां, अगले महीने वेस्टइंडीज की टीम दो टेस्ट मैच, 5 वन-डे और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए भारत आ रही है। इस दौरे का हर क्रिकेट प्रशंसक को बेसब्री से इंतज़ार है क्योंकि लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर कैरेबियाई खिलाड़ी का असली मुक़ाबला भारतीय टीम से होगा। 

इस दौरे की शुरुआत दो टेस्ट मैच की सीरीज के साथ होगी। 4 से 8 अक्टूबर के बीच गुजरात के राजकोट में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच 12-16 अक्टूबर के बीच हैदराबाद में होगा। दो टेस्ट मैचों की इस छोटी श्रृंखला के दौरान भी रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा। टेस्ट सीरीज के बाद 5 वन-डे मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। पहला एकदिवसीय मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी, दूसरा 24 अक्टूबर को इंदौर, तीसरा 27 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा। चौथा वन-डे मैच 29 अक्टूबर को मुंबई और आखिरी यानी पांचवां मुक़ाबला 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। 

टेस्ट और वन-डे सीरीज के बाद फटाफट क्रिकेट का अंदाज देखने को मिलेगा। पहला टी-20 मैच 4 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। दूसरा टी-20 मुक़ाबला 6 नवंबर को लखनऊ के नये स्टेडियम में होगा। इस ग्राउंड पर अबतक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं हुआ है। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के लिए बड़ी खुशखबरी होगी कि कानपुर के बाद अब लखनऊ में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट खेली जाएगी। दौरे का आखिरी और तीसरा टी-20 मैच चेन्नई में 11 नवंबर को होगा।
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

9 comments:

loading...